फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut shared series of throwback photos said she looked like replica of Madhubala in her younger days

Kangana Ranaut: कंगना ने खुद को बताया मधुबाला की कॉपी, बोली- कॉलेज के दिनों उनके जैसी दिखती थी

Thu, 23 Feb 2023 09:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 23 Feb 2023 09:05 PM IST
सार

अपने धाकड़ अंदाज और बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला से अपनी तुलना की है। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी और मधुबाला की कई तस्वीरों का कोलॉज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut shared series of throwback photos said she looked like replica of Madhubala in her younger days
कंगना, मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नैना कजरारे, बेदाग मोहक सा रूप, अधर मानो कमल के फूल...हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला जिनकी सुंदरता को शब्दों में शायद बयां ही नहीं किया जा सकता। 23 फरवरी 1969 के दिन वह दुनिया को अलविदा कह गईं। मधुबाला की दीवानगी की कायल बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री भी हैं। कंगना ने हाल ही में लीजेंड्री एक्ट्रेस मधुबाला के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके कहा कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं, तब मधुबाला की रेप्लिका यानी हूबहू उनकी तरह दिखती थीं।

विज्ञापन

कंगना ने मधुबाला की पुण्यतिथि पर उनको एकदम खास अंदाज में याद किया। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर अपने करियर के शुरुआती दिनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा है, 'जैसा कि लोग चाहते हैं कि मैं पर्दे पर सिनेमा की देवी मधुबाला की भूमिका निभाऊं। जब मैंने शुरुआत की थी तो मैं मधुबाला की जवानी के दिनों की हूबहू कॉपी थी। अब इसके बारे में निश्चित नहीं हूं।' इसके अलावा कंगना रनौत ने ब्लैक कलर के आउटफिट में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ओह गॉड यह फोटो फिल्म इंडस्ट्री में पहले साल का है।'




विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री कंगना पहले भी लीजेंड्री एक्ट्रेस मधुबाला का उदाहरण दे चुकी हैं। साल 2022 के नवंबर महीने में भी मधुबाला के फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ के पॉपुलर गाने ‘आइए मेहरबान’ का वीडियो शेयर कर कहा था कि बिना वल्गर हुए भी लोगों को आकर्षित किया जा सकता है। दरअसल, उस समय महिलाओं के लिए ‘आइटम’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर हो रहे विवाद पर कंगना ने मधुबाला का उदाहरण देते हुए कहा था कि सेंसुआलिटी और प्रलोभन का अश्लीलता और घटिया आइटम नंबर से कोई लेना देना नहीं…इस गाने में सब कुछ है फिर भी महिला और उसके बॉडी पार्ट का कोई ऑब्जेक्टिफिकेशन नहीं है।
विज्ञापन

Kangana Ranaut shared series of throwback photos said she looked like replica of Madhubala in her younger days
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आज गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला की 54वीं डेथ एनिवर्सरी है। मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1942 में रिलीज फिल्म बसंत से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने महल, बादल, काली, बरसात की रात, नील कमल जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ें:आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से रणबीर कपूर नाराज, एक्शन लेने की तैयारी में अभिनेता!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed