Kangana Ranaut : 'सिबलिंग डे' पर कंगना ने रंगोली के संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सुनाया बचपन का दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने 'सिबलिंग डे' के मौके पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के लिए पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई इस तस्वीर में कंगना अपनी बहन रंगोली और भाई अक्षित रणौत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने किसी न किसी बयान को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। कंगना आए दिन अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। आज यानी 10 अप्रैल को 'सिबलिंग डे' के मौके पर उन्होने अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ इंस्टाग्राम पर बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है।
शेयर की गई इस तस्वीर में कंगना अपनी बहन रंगोली और भाई अक्षित रणौत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बच्चों के रूप में, भाई-बहन का प्यार बड़ी बहन द्वारा उसकी जासूसी करने और मम्मा को सब कुछ बताने और दादी के पसंदीदा बच्चे होने के लिए रोलू पोलू छोटे भाई की पिटाई करने के बारे में था ... हा हा यह केवल तब होता है जब आप बड़े हो जाते हैं। बड़े होकर अलग होते हैं, आप फिर से एक-दूसरे से मिलते हैं, आप पहले दोस्त बनते हैं, फिर आपको पता चलता है कि भाई-बहन होना कितना खास है... सभी को भाई-बहन दिवस की शुभकामनाएं।'
यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, HC ने निर्देशक को दी चेतावनी