फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana ranaut shared note on social media said bharat is so meaningful we are bhartiya not indian

Kangana Ranaut: 'इंडिया'-'भारत' को लेकर कंगना रणौत ने रखा अपना पक्ष, बोलीं- हम भारतीय हैं इंडियन नहीं

Tue, 05 Sep 2023 11:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Sep 2023 11:35 PM IST
सार

कंगना जल्द ही चंद्रमुखी 2 में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी दिखेंगी। 

विज्ञापन
Kangana ranaut shared note on social media said bharat is so meaningful we are bhartiya not indian
कंगना रणौत - फोटो : social media

विस्तार

कंगना रणौत एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक बयानों की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने भारत के नाम परिवर्तन विवाद पर सोशल मीडिया पर एक लंबे नोट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अभिनेत्री ने इंडिया नाम के इतिहास के बारे में अपना ज्ञान साझा करते हुए कहा कि भारत नाम अधिक सार्थक है।

विज्ञापन

Janmashtami 2023: यशोदा बन इन एक्ट्रेसेस ने दिखाई मां की ममता, कान्हा की माता के किरदार में जीता दिल

विज्ञापन

कंगना ने किया ट्वीट

कंगना ने मंगलवार को अपने एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा नोट साझा किया और बताया कि भारत नाम इंडिया से अधिक सार्थक क्यों है? उन्होंने लिखा, “इस नाम में (इंडिया) प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले, वे 'सिंधु' का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ा के 'इंडस' कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया।” उन्होंने आगे कहा, “महाभारत के समय से कुरुक्षेत्र के महान युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे तो वे हमें इंदु सिंधु क्यों कह रहे थे?? साथ ही, भारत नाम इतना सार्थक है। इंडिया का अर्थ क्या है?” अभिनेत्री ने निष्कर्ष निकाला, “मुझे पता है कि वे रेड इंडियन कहते थे, क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया, क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। पुराने जमाने में भी शब्दकोशों में इंडियन का अर्थ गुलाम बताया जाता था। हाल ही में इसे बदल दिया गया है। इसके अलावा, यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।” 

इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें, राष्ट्रपति भवन द्वारा नौ सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट ऑफ भारत के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार हमलावर नजर आई। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही चंद्रमुखी 2 में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी दिखेंगी। फिल्म में वह इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है।
Fukrey 3 Trailer: कृपया अपनी डायरियां दुरुस्त करें, पंकज त्रिपाठी की असली जन्मतिथि 5 सितंबर नहीं है...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed