फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Janmashtami 2023 Tv Actress who played Role of Yashoda Maata in Krishna Serials Neha Sargam Damini Kanwal

Janmashtami 2023: यशोदा बन इन एक्ट्रेसेस ने दिखाई मां की ममता, कान्हा की माता के किरदार में जीता दिल

Wed, 06 Sep 2023 07:33 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Sep 2023 07:33 AM IST
सार

इन सीरियल में कान्हा से लेकर यशोदा माता तक का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में अक्सर बात की जाती है।

विज्ञापन
Janmashtami 2023 Tv Actress who played Role of Yashoda Maata in Krishna Serials Neha Sargam Damini Kanwal
यशोदा माता बन छाईं ये अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी इस बार 06-07 अगस्त को मनाई जा रही है। देशभर में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। जहां कई जगह मंदिरों में झांकियां देखने को मिलती हैं वहीं हर जगह मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं दिखाने के लिए सिनेमा की दुनिया में बहुत से सीरियल बनाए गए हैं। इन सीरियल में कान्हा से लेकर यशोदा माता तक का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में अक्सर बात की जाती है। हम आपको आज उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने यशोदा बन मां की ममता दिखाई।

विज्ञापन

Janmashtami 2023 Tv Actress who played Role of Yashoda Maata in Krishna Serials Neha Sargam Damini Kanwal
नेहा सरगम - फोटो : social media

नेहा सरगम
नेहा सरगम टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। लेकिन जिस एक किरदार ने उन्हें सभी के दिलों में हमेशा-हमेशा के लिए बसा दिया है। एक्ट्रेस नेहा सरगम ने टीवी शो ‘यशोमती मैया के नंदलाला’में यशोदा का किरदार निभाया था। ‘यशोमती मैया के नंदलाला’ में कान्हा और उनकी प्यारी माता यशोदा के रिश्ते को पास से दिखाया गया है। इस सीरियल में श्री कृष्ण की लीलाओं को यशोदा माता के नजरिए से दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Janmashtami 2023 Tv Actress who played Role of Yashoda Maata in Krishna Serials Neha Sargam Damini Kanwal
दामिनी कंवल शेट्टी - फोटो : social media
दामिनी कंवल शेट्टी

साल 1993 से 1996 के बीच में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'श्रीकृष्ण' ने लोगों के दिलों पर राज किया था। इस सीरियल में भगवान श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने निभाया था, वहीं माता यशोदा का किरदार दामिनी कंवल शेट्टी ने निभाया था। सर्वदमन बनर्जी को इस शो से जितनी लोकप्रियता मिली, उतनी ही पॉपुलैरिटी दामिनी को भी मिली थी। एक समय में वह घर घर में पहचानी जाती थीं। माता यशोदा के रूप में उनका भावुकता भरा अभिनय दर्शकों के दिल में उतर गया था और उसने इस कदर लोगों को प्रभावित किया था कि वे अभिनेत्री को असल में माता यशोदा समझने लगे थे।

विज्ञापन

Janmashtami 2023 Tv Actress who played Role of Yashoda Maata in Krishna Serials Neha Sargam Damini Kanwal
अदिति सजवान - फोटो : social media
अदिति सजवान

'मीरा', 'बालवीर', 'अकबर बीरबल' जैसे हिस्टोरिकल शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली अदिति सजवान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अदिति सजवान ने एक नहीं बल्कि दो बार छोटे पर्दे पर माता यशोदा का किरदार निभाया है। पहली बार वह सीरियल 'जय श्री कृष्ण' में यशोदा माता के रूप में नजर आई थीं, वहीं दूसरी बार उन्हें एक बार फिर यह रोल प्ले करने का मौका सीरियल 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' में नजर आई थीं। दोनों ही सीरियल में उन्होंने बड़े से प्यार ढंग से माता यशोदा के किरदार को निभाया था। 

Janmashtami 2023 Tv Actress who played Role of Yashoda Maata in Krishna Serials Neha Sargam Damini Kanwal
रीना कपूर - फोटो : social media
रीना कपूर
 टीवी की दुनिया में कई सीरियल में काम करने वाली अभिनेत्री रीना कपूर ने बहुत से पौराणिक सीरियल में काम किया है। अभिनेत्री ने 'विष्णु पुराण' में सीता, 'महाभारत' में गंगा मैया का किरदार निभाया था। इनके साथ ही उन्हें टीवी के मशहूर सीरियल 'राधा कृष्ण' में यशोदा माता के किरदार से लोगों का दिल जीता।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed