फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut says I always wanted to direct films

'मणिकर्णिका' के निर्देशन पर कंगना बोलीं- 'मेरा एक हिस्सा सड़ रहा था तब मैंने...'

Tue, 25 Dec 2018 03:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Dec 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut says I always wanted to direct films
मणिकर्णिका
कंगना रनौत ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि कंगना ने महफिल ही लूट ली है। फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को रानी लक्ष्मी बाई के शुरुआती दिनों से लेकर अंग्रेजों से लोहा लेने तक की कहानी दिखाई गई है। 
विज्ञापन


बतौर डायरेक्टर कंगना की ये पहली फिल्म है। मणिकर्णिका से निर्देशन में कदम रखने पर कंगना ने कहा है कि, "मुझे लग रहा था कि मेरा एक हिस्सा सड़ रहा है क्योंकि मैं निर्देशक के तौर पर खुद को व्यक्त नहीं कर पा रही थी।" उन्होंने कहा, "जब मैं निर्देशन करने उतरी तो कोई दबाव नहीं था...सिर्फ लक्ष्य था...निर्देशन मेरा पहला प्यार है।"
विज्ञापन

 

Kangana Ranaut says I always wanted to direct films
मणिकर्णिका
गौरतलब है कि आपसी विवादों को चलते कंगना की इस फिल्म के निर्देशक कृष फिल्म को छोड़कर चले गए थे और इसके बाद फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इस दौरान कंगना ने आपसी सहमति से फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाली और फिल्म के कई सीन्स रीशूट किए गए। इस फिल्म के लिए कंगना ने 14 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 

फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed