फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut Reached mumbai and tweeted video for maharashtra cm uddhav thackeray

कंगना रनौत ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना, वीडियो साझा कर निकाली भड़ास

Wed, 09 Sep 2020 04:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 09 Sep 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut Reached mumbai and tweeted video for maharashtra cm uddhav thackeray
कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : Twitter: @KanganaTeam और फाइल फोटो

कंगना रनौत ने मुंबई में अपने घर पहुंचने के बाद सबसे पहले तो अपने ऑफिस के कुछ वीडियोज साझा किए। इन वीडियोज में कंगना के ऑफिस का टूटा हुआ मलबा नजर आ रहा है। इसके साथ ही कंगना ने अपना एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत ने सीधे सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  पर निशाना साधा है।कंगना ने वीडियो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए आपत्तिनजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वहीं वीडियो के आखिर में कंगना ने कहा- 'जय हिंद, जय महाराष्ट्र।'

विज्ञापन


अपने इस वीडियो के साथ ही कैप्शन में कंगना रनौत ने लिखा, 'जो किया अच्छा किया।" इसके साथ ही कंगना ने एक हंसते हुए इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। कैप्शन में आगे कंगना ने हैशटैग के साथ लिखा है #DeathOfDemocracy, यानी लोकतंत्र की हत्या। बता दें कि थोड़ी देर पहले बंबई हाई कोर्ट ने कंगना रनौत के दफ़्तर पर मुंबई महानगरपालिका की कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने बीएमसी से कंगना की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई महानगरपालिका की एक टीम ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले के कुछ हिस्सों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी जिन्हें वो अवैध तरीके से किया गया बदलाव बता रहे थे। कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी ने कहा कि बीएमसी ने जो नोटिस दी थी उसका जवाब पहले ही दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना के वकील रिजवान सिद्दिक़ी ने कहा "बीएमसी ने जो 'स्टॉप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है, स्टॉप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed