फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Khalistani post erupted Controversy trolls Calls it Nonsense now again actress warns netizen

Kangana Ranaut: कंगना रणौत के खालिस्तानी पोस्ट पर छिड़ा विवाद, अभिनेत्री ने वापस से ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ

Sat, 23 Sep 2023 11:28 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Sep 2023 11:28 AM IST
सार

कंगना रणौत ने बीते दिन खालिस्तानियों की निंदा करते हुए एक पोस्ट साझा किया, जिस पर बवाल मच गया। इसे लेकर एक नेटिजन ने अभिनेत्री की निंदा की, जिसे देखने के बाद कंगना वापस से भड़क उठी हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Khalistani post erupted Controversy trolls Calls it Nonsense now again actress warns netizen
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्मों को लेकर तो चर्चाओं में हैं ही, साथ ही वह अपनी बयानबाजी के कारण भी हेडलाइंस का हिस्सा बन रही हैं। कंगना ने बीते दिन भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। अभिनेत्री ने खालिस्तानी संगठनों की आलोचना की। साथ ही सिख समुदाय से 'अखंड भारत' के समर्थन में आगे आने का आग्रह करती नजर आईं। हालांकि, अभिनेत्री का यह ट्वीट देखकर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया। एक यूजर ने कंगना की जमकर आलोचना की। इसी पर अब अभिनेत्री ने वापस से प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोल्स को खुली चुनौती दे दी है।

विज्ञापन

भारत-कनाडा के बीच बढ़ा तनाव

कंगना रणौत के खालिस्तानी पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने उन पर निशाना साधा। साथ ही उनकी राय को नीच और बकवास करार दिया। गौरतलब हो कि भारत और कनाडा के बीच तनाव कम होने के बजाए बढ़ गया है, जिसके चलते सरकार ने तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं। इन सबके बीच, पंजाबी गायक शुभ ने भारत का एक विवादास्पद नक्शा साझा किया, जिसके कारण कई भारतीय प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने उनकी निंदा की। उनके ताजा कदम के कारण उनका मुंबई दौरा भी रद्द कर दिया गया है। बहिष्कार के बीच विद यू गायक एपी ढिल्लों और सिद्धू मूसेवाला का पेज उनके बचाव में आया। 

विज्ञापन


AR Rahman Concert: एआर रहमान के चेन्नई कॉन्सर्ट में हुई अराजकता पर पुलिस सख्त, इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना रणौत का पोस्ट देख भड़का यूजर 

इसी को लेकर कंगना रणौत ने बीते दिन पंजाब द्वारा उनकी फिल्मों और सिख समुदाय के बहिष्कार पर एक ट्वीट साझा किया और बताया कि कैसे खालिस्तानी आतंकवाद उन्हें खराब दिखाता है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने उनकी राय पर प्रतिक्रिया व्यक्त दी और लिखा, 'मैम, जैसे आपकी घटिया बकवास सभी हिंदुओं और भारतीयों को कलंकित नहीं करती है, वैसे ही कुछ खालिस्तानी पंजाब, भारत या सिख समुदाय को परिभाषित नहीं करते हैं। जिस राज्य में बॉडी बैग शायद सबसे अधिक बार घर आते हैं, जिसमें पिछले महीने के तीन भी शामिल हैं - उसे राष्ट्रवाद पर उपदेश की आवश्यकता नहीं है। आपका ट्वीट आधारहीन धारणाओं और व्यक्तिगत आडंबर की भावना से युक्त है।'

Don 3: 'डॉन 3' का हिस्सा क्यों नहीं बने शाहरुख खान? फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ बताया सच

कंगना रणौत की ट्रोल्स को खरी-खरी

यूजर की प्रतिक्रिया देख कंगना रणौत भी चुप नहीं रह पाईं। अभिनेत्री ने वापस से कटाक्ष करते हुए लिखा, 'आपको यकीन है? क्या आपको नहीं लगता कि 1984 के सिख विरोधी दंगे पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन का परिणाम थे, और मुट्ठी भर खालिस्तानियों के कारण लाखों निर्दोष सिख लोगों को नुकसान उठाना पड़ा! उस मामले में जब भी आतंकवादी दुनिया के किसी भी कोने में दंगे भड़काते हैं, तो सबसे ज्यादा नुकसान निर्दोष लोगों को होता है, इसलिए अपनी बकवास अपने तक ही सीमित रखें और लोगों को गुमराह न करें। किसी को भी देश विरोधी गतिविधियों को  नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जहां तक मेरी घिनौनी गैर-समझदारी का सवाल है तो मैं आपको एक बात बता दूं कि मैं अच्छों के लिए बहुत अच्छी और बुरों के लिए बहुत बुरी हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed