फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Film Tejas To Begin Streaming Online On This date know all the details inside

Tejas On OTT: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार कंगना की फिल्म 'तेजस', इस दिन होगी स्ट्रीम

Tue, 26 Dec 2023 12:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

अभिनेत्री की फिल्म 'तेजस' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में असफल रही थी। अब सिनेमाघरों के बाद कंगना की फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Film Tejas To Begin Streaming Online On This date know all the details inside
तेजस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हर मुद्दे पर वह बेबाकी से अपनी बात सामने रखती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए कई तरह की भूमिकाओं को खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है। हालांकि, अभिनेत्री की फिल्म 'तेजस' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में असफल रही थी। अब सिनेमाघरों के बाद कंगना की फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार तेजस
एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर में कंगना एक भारतीय वायु सेना पायलट की भूमिका में हैं। यह सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित है और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है। 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और इसे खराब समीक्षा मिली। कंगना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 'तेजस' में सशस्त्र बलों की बहादुरी के बारे में वास्तविक जीवन की कहानी दर्शकों को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन


Abhishek Bachchan: कठिन वक्त में कपड़े खरीदने में सक्षम नहीं थे अभिषेक, बोले- बहन की शादी की शेरवानी पहन...
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे उम्मीद है कि दर्शक सशक्त कहानी को पसंद करेंगे और हमारे वास्तविक जीवन के नायकों की अविश्वसनीय कहानियों से प्रेरणा लेंगे। एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि 'तेजस' डिजिटल मंच पर उड़ान भर रहा है।" बता दें कि तेजस जी5 पर 5 जनवरी 2024 से स्ट्रीम होगी। जी5 के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, मनीष कालरा ने अपने मंच पर "तेजस" जैसी प्रेरणादायक फिल्म का प्रदर्शन करने पर गर्व व्यक्त किया है।"

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)



दर्शक हैं उत्साहित
मनीष कालरा ने कहा, 'हमारा मिशन अपने दर्शकों को प्रासंगिक कहानियों से जोड़े रखना है। 'गदर 2' से लेकर 'घूमर' तक, हम इस त्योहारी सीजन में अच्छे कंटेंट के साथ अपनी लाइब्रेरी को समृद्ध करने में सक्षम हैं। 'तेजस' एक और रोमांचक कहानी है हमारी लाइब्रेरी के लिए। हम अपने सशस्त्र बलों की भावना के अनुरूप साहस और देशभक्ति की इस मनोरंजक कहानी को प्रस्तुत करने में गर्व महसूस करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed