फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Bodyguard Arrested After Rape and Cheating Allegations

धोखाधड़ी: कंगना रणौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप और चीटिंग का लगा आरोप

Sun, 30 May 2021 05:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 30 May 2021 05:08 PM IST
सार

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने आरोप लगाया है कि हेगड़े ने 
उन्हें शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Bodyguard Arrested After Rape and Cheating Allegations
कंगना रणौत, कुमार हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत तो अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। अब उनसे जुड़े लोग भी इनका हिस्सा बन गए हैं। बीते दिनों कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े (Kumar Hegde) के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने कुमार हेगड़े को गिरफ्तार कर लिया है। हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में एक ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद हेगड़े पर मामला दर्ज किया गया था। खबरों की मानें तो 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया है, 'मुंबई पुलिस की एक टीम ने कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।' एफआईआर के अनुसार, पीड़िता पिछले साल जून में एक फिल्म शूटिंग के दौरान कुमार हेगड़े से मिली थी। पुलिस आरोपी पर भारतीय दंड कानून सहित धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शिकायत में महिला ने बताया कि उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया लेकिन कुमार हेगड़े ने इसके लिए मजबूर किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुमार हेगड़े ने यह कहते हुए 50 हजार रुपये उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने घर जाना है। तब से वह उसके संपर्क में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यूटीशियन ने बताया कि आठ साल पहले वह आरोपी के संपर्क में आई थी। पिछले साल जून में आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद हेगड़े ने उसका रेप किया। वहीं, जब कंगना की टीम से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि हेगड़े लंबे समय से छुट्टी पर चल रहा है। उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed