बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कंगना और रंगोली के ऊपर सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिस मामले में दोनों बहनों को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन अब तक दोनों ही पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई हैं। जिसके चलते बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना और रंगोली को पुलिस के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं।
2 of 5
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत, अक्षत रणौत
- फोटो : instagram/rangoli_r_chandel
अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों ही कई ट्वीट्स सोशल मीडिया पर करती रहती हैं। जिसके चलते दोनों बहनें हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती हैं। अब खबर है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 8 जनवरी से पहले पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को तब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए भी कहा गया है।
3 of 5
भाई बहनों के साथ कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
दरअसल कुछ दिन पहले ही कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सय्यद ने कंगना और रंगोली के खिलाफ दो समुदायों के बीच सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने और दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही लगातार दोनों बहनों को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन अब तक दोनों ही इस मामले में पुलिस के पास पूछताछ के लिए नहीं पहुंची हैं।
इससे पहले कंगना और रंगोली दोनों को 26- 27 अक्टूबर, 9- 10 नवंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद कंगना के वकील ने बताया था वो 15 नवंबर तक वे अपने भाई की शादी को लेकर हिमाचल प्रदेश में हैं और पुलिस के सामने पेश नहीं हो पाएंगी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें 23 और 24 नवंबर को तीसरा नोटिस भेजा था।
5 of 5
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें
- फोटो : twitter@KanganaDaily
गौरतलब है कि कंगना रणौत पहले से ही मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के साथ अनबन को लेकर सुर्खियों में हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना ने लगातार महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार भी कंगना के खिलाफ हो गई। दोनों के बीच काफी जुबानी जंग देखी गई, कंगना ने सरकार पर कई आरोप लगाए। तो वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी कंगना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका दफ्तर अवैध निर्माण के चलते तोड़ दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच की तनातनी लगातार चल रही है।