कंगना रणावत भी चल पड़ी आमिर खान की राह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रणावत भी आमिर खान की राह पर चलने का मन बना चुकी हैं। कंगना ने भी आमिर की तरह ही एवार्ड फंक्शन का बॉयकॉट करेंगी। कंगना रणावत की फिल्म 'क्वीन' इस साल बेहद हिट रही है। वहीं आने वाले साल में इस फिल्म के कारण उनको कोई न कोई अवार्ड मिलना तय है।
लेकिन कंगना ने भी आमिर की तरह ही एवार्ड फंक्शन को बॉयकॉट करने का मन बना लिया है। खबर है कि इस साल कंगना किसी भी एवार्ड फंक्शन में शरीक नहीं होगी। हालांकि इस साल ही कंगना ने ऐसा फैसला क्यों लिया, यह थोड़ी हैरानी वाली बात है। जबकि साल की बेहतरीन एक्ट्रेस की दौड़ में कंगना का नाम सबसे ऊपर है।
जब शाहिद ने दिया रणबीर को क्रेडिट
शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म हैदर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का क्रेडिट रण्ाबीर कपूर और फरहान अख्तर को दिया है। शाहिद ने कहा है कि मेरी वापसी का श्रेय भी इन्ही दोनों कलाकारों को है।
उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी ने मुझे चैलेंज लेने की हिम्मत दी। वहीं फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग देखकर शाहिद ने खुद को तैयार किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फरहान अख्तर का बेहद प्रभावी ढ़ंग से खुद को तैयार करना उन्हें भी हिम्मत दे गया।