{"_id":"5e7fdbf0-4289-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kamal-hassan-s-viswaroopam-in-controversies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हसन की नई फिल्म ' विश्वरूपम ' रिलीज से पहले विवादों में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमल हसन की नई फिल्म ' विश्वरूपम ' रिलीज से पहले विवादों में
चेन्नई/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Dec 2012 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन भाषाओं में बन रही अभिनेता कमल हसन की नई फिल्म 'विश्वरूपम' ( हिंदी में विश्वरूप) रिलीज से एक महीने पहले विवादों में घिर गई है। कमल हसन चाहते हैं कि उनकी यह फिल्म थिएटर से पहले डीटीएच प्लेटफॉर्म के जरिए टीवी पर दिखाई जाए। हालांकि तमिलनाडु में थिएटर मालिक इस फैसले के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
तकनीक पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने वाले इस अभिनेता ने यह रोचक आइडिया निकाला कि फिल्म को 11 जनवरी को पर्दे पर रिलीज करने से आठ घंटे पहले डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) प्लेटफार्म पर दिखाया जाए। इससे दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी और यह एक ट्रिक फिल्म के ट्रेलर के रूप में काम करेगी। मगर थिएटर मालिकों को लगता है कि अगर यह ट्रेंड शुरू हो गया और अन्य प्रोड्यूसरों ने भी इस रास्ते पर चलना शुरू कर दिया, तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कमल हसन की दलील से थिएटर मालिक संतुष्ट नहीं हुए हैं और उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री जयललिता से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
तमिलनाडु थिएटर मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अबिरामी रामानाथन ने कहा, ' कमल हसन ने भरोसा दिलाया है कि डीटीएच पर 'विश्वरूपम' का सिर्फ एक ही शो प्रसारित किया जाएगा, लेकिन अगर अन्य प्रोड्यूसर भी इसी राह पर चलने लगे तो भविष्य में थिएटर में आने वाले लोगों की संख्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बारे में कमल हसन से कई स्तर पर बातचीत हो चुकी है। कमल हसन का कहना है कि डीटीएच पर इसका शो एक तरह से ट्रेलर का काम करेगा, जिससे ज्यादा दर्शक इस ओर आकर्षित होंगे। मगर रामानाथन इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर फिल्म भी आईपीएल मैच की तरह क्लब और एसोसिएशन में दिखाई जाएगी, तो दर्शक थिएटर क्यों आएंगे। इस फैसले से छोटे बजट के फिल्म प्रोड्यूसरों को नुकसान होगा।