फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kerala police Registered FIR against Facebook YouTube others over negative film reviews details inside

Kerala Police: नकारात्मक फिल्म समीक्षा के लिए फेसबुक-यूट्यूब समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, यहां जानें पूरा मामला

Wed, 25 Oct 2023 07:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Oct 2023 07:14 PM IST
सार

फिल्मकार ने यह भी दावा किया कि सिनेमा प्रमोशन कंपनी के मालिक ने उन्हें यह कहकर धमकी दी कि अगर उन्होंने कानूनी सहारा लिया तो इससे उन्हें फायदे से ज्यादा नुकसान होगा।

विज्ञापन
Kerala police Registered FIR against Facebook YouTube others over negative film reviews details inside
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मकार उबैदी ई की फिल्म को लेकर दो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नकारात्मक समीक्षा अपलोड करने की शिकायत के संबंध में यूट्यूब, फेसबुक और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केरल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की सूची में एक सिनेमा प्रमोशन कंपनी के मालिक और कई फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट्स के लोगों के नाम शामिल हैं। इन सभी पर कथित तौर पर नकारात्मक समीक्षा पोस्ट करने के आरोप हैं।

विज्ञापन

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बांद्रा में खरीदा नया आलीशान घर, इतने करोड़ में किया संपत्ति का सौदा

विज्ञापन

इन धाराओें में केस दर्ज

फिल्म निर्माता उबैदी ई की शिकायत पर पुलिस ने 24 अक्टूबर को आईपीसी की धारा 385, धारा 34 और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) के तहत एफआईआर दर्ज की। केपी अधिनियम की धारा 120 (ओ) संचार के किसी भी माध्यम से उपद्रव और सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन करने या किसी व्यक्ति को बार-बार या अवांछित या गुमनाम कॉल, पत्र, लेखन, संदेश आदि के माध्यम से खुद को परेशान करने के लिए दंड का प्रावधान करती है। 

फिल्मकार ने लगाए ये आरोप

इसमें अधिकतम एक वर्ष की कैद या 5,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। उबैदी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में दावा किया है कि 13 अक्तूबर को उनकी फिल्म - राहेल माकन कोरा की रिलीज के बाद से कुछ फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट धारक उनकी फिल्म के बारे में नकारात्मक समीक्षा के साथ खराब टिप्पणियां पोस्ट कर रहे थे।

विज्ञापन

फेसबुक-यूट्यूब को लेकर भी की गई शिकायत

उन्होंने यह भी दावा किया कि सिनेमा प्रमोशन कंपनी के मालिक ने उन्हें यह कहकर धमकी दी कि अगर उन्होंने कानूनी सहारा लिया तो इससे उन्हें फायदे से ज्यादा नुकसान होगा। उबैदी का आरोप है कि आरोपी जबरन वसूली के लिए उसे डरा रहे थे और नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फेसबुक और यूट्यूब आरोपियों को उनकी फिल्म के बारे में गलत और नकारात्मक समीक्षा पोस्ट करने और फैलाने की इजाजत दे रहे थे।
Aspirants Season 2 Review: अपूर्व कर्की के निर्देशन का नया रंग, सनी भैया व अभिलाष की ‘दुश्मनी’ में जान है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed