Treesha Thosar: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कमल हासन ने दी नन्ही त्रिशा को शाबाशी, कहा- तुमने मेरा रिकॉर्ड तोड़ डाला
Kamal Haasan Praised Treesha Thosar: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में नन्ही अदाकारा त्रिशा थोसर ने सबका ध्यान खींच लिया। फिल्म 'नाल 2' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर उन्होंने दिग्गज अभिनेता कमल हासन का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस पर कमल हासन ने त्रिशा को शाबाशी दी है।
विस्तार
हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में साल 2023 में आई फिल्म 'नाल 2' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली त्रिशा थोसर को कमल हासन ने बधाई दी है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताते हुए त्रिशा को शाबाशी दी है कि नन्ही अदाकारा ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कमल हासन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है।
कमल हासन बोले- 'बहुत बढ़िया मैडम'
कमल हासन ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ''प्यारी त्रिशा थोसर मेरी तरफ से खूब बधाई आपको। आपने मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्योंकि जब मुझे अपना पहला पुरस्कार मिला था, तब मैं छह साल का था। बहुत बढ़िया मैडम। अपनी बेमिसाल प्रतिभा पर काम करती रहिए। घर के बड़ों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई'।
Delhi HC: शाहरुख-गौरी के खिलाफ वानखेड़े की याचिका पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, आर्यन खान की सीरीज से जुड़ा है केस
कमल हासन ने त्रिशा से फोन पर की बात
इसके अलावा राज कमल फिल्म्स के एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कमल हासन नन्ही त्रिशा को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर सवाल करते हैं। त्रिशा बड़ी मासूमियत से कमल हासन को जवाब देती हैं और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करती हैं।
From One Child Prodigy to another@ikamalhaasan Sir himself has congratulated #TreeshaThosar for winning her first National award 🌟
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) September 25, 2025
What a moment for Indian cinema. #KamalHaasan Sir won his first #NationalAward at 6, now Treesha Thosar at 4! Congratulations, Treesha—you… https://t.co/1OkJfId5Hs pic.twitter.com/OsYdJTLj0t
त्रिशा ने चार साल की उम्र में जीता पुरस्कार
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'कमल हासन ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड छह वर्ष की आयु में जीता था। वहीं, त्रिशा ने चार साल की उम्र में यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है'। बता दें कि 'नाल 2' मराठी फिल्म है।