फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamaal Khan leaving India because of Modi win

मोदी इफेक्ट: एक सेलिब्रेटी ने छोड़ा भारत

Sat, 17 May 2014 01:34 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
Kamaal Khan leaving India because of Modi win

अपने ट्विट से विवादों  में रहने वाले बॉलीवुड सेलिब्रेटी कमाल आर खान एक बार फिर विवादों में हैं। कमाल खान ने ट्वीट करते हुए कहा था कि यदि मोदी पीए बनते हैं तो वह देश छोड़ देंगे। यह बात उन्होंने दो साल पहले कही थी। अब जब मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो कमाल खान ने ट्वीट करके एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में कमाल खान पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ एक विमान में हैं। उन्होंने लिखा है कि वह पाकिस्तान जा रहे हैं।

विज्ञापन

दो साल पहले ही कर दिया था एलान

Kamaal Khan leaving India because of Modi win

कमाल खान ट्विटर के माध्यम से करीब दो साल पहले ही कहा ‌था कि नरेंद्र मोदी किसी भी हालत में देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो वो खुद सिर्फ ट्विटर ही नहीं बल्कि ये देश भी छोड़कर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को अलविदा

Kamaal Khan leaving India because of Modi win

कमाल आर खान ने करीब आठ घंटे पहले ट्वीट किया मोदी जी जीत गये हैं और जैसा कि मैंने वादा किया था मैं भारत छोड़कर जा रहा हूं। भारत को मेरा अलविदा, मैं हमेशा अपने देश और यहां के प्यारे लोगों को याद करुंगा। इसके बाद कमाल आर खान ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपनी एक तस्वीर शोएब अख्तर के साथ ट्वीट की है और उसमें लिखा है मोदी जी जीत गये इसलिए मैं हमेशा हमेशा के लिए भारत छोड़कर जा रहा हूं वो भी शोएब अख्तर के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed