मोदी इफेक्ट: एक सेलिब्रेटी ने छोड़ा भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ट्विट से विवादों में रहने वाले बॉलीवुड सेलिब्रेटी कमाल आर खान एक बार फिर विवादों में हैं। कमाल खान ने ट्वीट करते हुए कहा था कि यदि मोदी पीए बनते हैं तो वह देश छोड़ देंगे। यह बात उन्होंने दो साल पहले कही थी। अब जब मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो कमाल खान ने ट्वीट करके एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में कमाल खान पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ एक विमान में हैं। उन्होंने लिखा है कि वह पाकिस्तान जा रहे हैं।
दो साल पहले ही कर दिया था एलान
कमाल खान ट्विटर के माध्यम से करीब दो साल पहले ही कहा था कि नरेंद्र मोदी किसी भी हालत में देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो वो खुद सिर्फ ट्विटर ही नहीं बल्कि ये देश भी छोड़कर चले जाएंगे।
भारत को अलविदा
कमाल आर खान ने करीब आठ घंटे पहले ट्वीट किया मोदी जी जीत गये हैं और जैसा कि मैंने वादा किया था मैं भारत छोड़कर जा रहा हूं। भारत को मेरा अलविदा, मैं हमेशा अपने देश और यहां के प्यारे लोगों को याद करुंगा। इसके बाद कमाल आर खान ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपनी एक तस्वीर शोएब अख्तर के साथ ट्वीट की है और उसमें लिखा है मोदी जी जीत गये इसलिए मैं हमेशा हमेशा के लिए भारत छोड़कर जा रहा हूं वो भी शोएब अख्तर के साथ।