फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kalki koechlin pumps breastmilk for daughter sappho during shoot in throwback photo

Kalki Koechlin: बेटी को दूध पिलाने के लिए कल्कि को करना पड़ता था यह काम, फैंस बोले- बहुत प्रेरणादायक

Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
सार

कल्कि कोचलिन एक वर्किंग मदर हैं और अब अभिनेत्री ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वह कैसे शूटिंग के दौरान अपनी बेटी का ध्यान रखती हैं।

विज्ञापन
kalki koechlin pumps breastmilk for daughter sappho during shoot in throwback photo
कल्कि कोचलिन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कल्कि कोचलिन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री 2 साल की प्यारी बेटी की मां हैं और अकेले ही अपनी बेटी का ध्यान रखती हैं। कल्कि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि कल्कि को  वर्किंग मदर होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, जिसकी एक झलक अभिनेत्री ने अभी दिखाई है।  

विज्ञापन

 

 कल्कि कोचलिन ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो उनके ड्रेसिंग रूम की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ब्रेस्ट मिल्क पंप करते हुए तैयार हो रही हैं और वह सामने मिरर सैल्फी ले रही हैं। क्लिक की यह तस्वीर शूटिंग शुरू होने से पहले की है। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'एक मां के अपराध बोध की याद में...' इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हैशटैग 'वर्किंग मदर' और 'मदरहुड' का इस्तेमाल किया है।  

View this post on Instagram

A post shared by Kalki (@kalkikanmani)

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्कि कोचलिन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। हर किसी ने अभिनेत्री को एक मजबूत मां बताया है। एक फैन ने लिखा, 'मातृत्व बहतरीन है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम सभी जानते हैं कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही हैं और आप जिस काम को करना पसंद करती हैं उसे करके आप सबसे अच्छे व्यक्ति हो सकती हैं। हमेशा खास बनो और कभी मत बदलो क्योंकि यही आपको अद्वितीय बनाता है।' इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा, 'आपको पता नहीं है कि यह छवि कितनी शक्तिशाली है, कल्कि! बहुत प्रेरक।'

विज्ञापन

बता दें कि कल्कि कोचलिन साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से शादी के बंधन में बंधी थीं। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों साल 2015 में अलग हो गए। वहीं, अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो कल्कि अपनी फिल्म 'गोल्डफिश' और 'एमा एंड एंजल' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed