फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kalki Koechlin on being trolled after having a baby Without Marriage says We was not interested in marriage

Kalki Koechlin: 'बिन ब्याही मां' कहने वालों पर फूटा कल्कि का गुस्सा, कहा- हमें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी

Tue, 01 Aug 2023 07:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Aug 2023 07:30 PM IST
सार

कल्कि एक बच्चे की मां हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी नहीं की है। अब वर्षों बाद अभिनेत्री ने उन ट्रोल्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जो उन्हें सोशल मीडिया पर बिन ब्याही मां के ताने देते थे।

विज्ञापन
Kalki Koechlin on being trolled after having a baby Without Marriage says We was not interested in marriage
कल्कि कोचलिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कल्कि कोचलिन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का समय बिताया है। हालांकि, कल्कि के लिए इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं था। हाल ही में, कल्कि ने  सोशल मीडिया पर अपनी शादी और अपनी बेटी पर हुई ट्रोलिंग के बारे में बात की। कल्कि एक बच्चे की मां हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी नहीं की है। अब वर्षों बाद अभिनेत्री ने उन ट्रोल्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जो उन्हें सोशल मीडिया पर बिन ब्याही मां के ताने देते थे।

विज्ञापन

इस वजह से अभिनेत्री ने नहीं की शादी
हाल ही में, एक इंटरव्यू में कल्कि ने बताया कि उनकी पहले भी डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी हो चुकी है और उनके पार्टनर को शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, 'शादी नहीं होने के कारण यह था कि मैं पहले ही तलाकशुदा थी। साथ ही मेरे बॉयफ्रेंड को भी शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए हमने शादी न करने का सोच-समझकर फैसला लिया, लेकिन हम साथ रह रहे थे।'

OMG 2 Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बेटी के साथ गोवा में रहती हैं कल्कि
बता दें कि कल्कि और गाय ने गोवा में अपनी बेटी का स्वागत किया और वहीं रहना जारी रखा, लेकिन कल्कि अक्सर काम के सिलसिले में मुंबई जाती रहती हैं। अभिनेत्री ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि वह अपनी मुलाकातें छोटी रखने की कोशिश करती हैं ताकि उन्हें लंबे समय तक अपनी बेटी से दूर न रहना पड़े। इससे पहले कल्कि ने कहा था कि उनके गोवा जाने की असल वजह यह है कि वह चाहती थीं कि उनकी बेटी एक ऐसी जगह पर बड़ी हो जो हरियाली से घिरी हो और जिसमें बहुत सारी बाहरी खुली जगह हो।

Gadar 2: मेकर्स ने सनी देओल के फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज से 10 दिन पहले शुरू हुई 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन

कास्टिंग काउच को लेकर भी किए खुलासे
आपको बता दें कि पिछले दिनों कल्कि ने नस्लवाद की शिकार होने की बात कहकर हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने यह कबूला कि जब वह तमिल में बात करती थीं, तब लोगों का उनके प्रति व्यवहार बदल जाता था। एक्ट्रेस के मुताबिक, तमिल बोलने पर लोग उन्हें अक्का यानी बहन कहकर बुलाने लगते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed