OMG 2 Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर किया एलान
सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कट के प्रमाणित किए जाने के बाद 'ओएमजी 2' के मेकर्स ने राहत की सांस ली है। दरअसल, फिल्म को बदलावों के साथ रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है।
विस्तार
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की भगवान और भक्त के रिश्ते पर आधारित 'ओएमजी 2' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी - ओह माय गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय और परेश रावल थे। 11 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज होते ही यह पचड़ों में फंस गई थी। हालांकि, अब सेंसर बोर्ड ने 'ओएमजी 2' को सर्टिफिकेट दे दिया है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जिसने अक्षय कुमार के फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। चलिए जानते हैं किस दिन आपको देखने मिलेगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर...
सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कट के प्रमाणित किए जाने के बाद 'ओएमजी 2' के मेकर्स ने राहत की सांस ली है। दरअसल, फिल्म को बदलावों के साथ रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है। इस खबर के आने के बाद से ही अक्षय कुमार के सभी फैंस खुशी से झूम उठे थे। ऐसे में फैंस की खुशी को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की तारीख की घोषणा भी कर दी है। जी हां, अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को ट्रेलर की रिलीज तारीख बताई।
Karan Johar: शाहरुख-काजोल के साथ रणवीर-आलिया की तुलना पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, जवाब से की सबकी बोलती बंद
अक्षय कुमार द्वारा साझा की गई पोस्ट के अनुसार 'ओएमजी 2' का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। कुछ देर पहले अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'ओएमजी 2' की नई झलक साझा की। इसे साझा करते हुए, अभिनेता ने फिल्म की टीम पर भरोसा करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एलान किया कि 'ओएमजी 2' का ट्रेलर 2 अगस्त 2023 को रिलीज होगा।
'ओएमजी 2' के टीजर ने दर्शकों को दो गुटों में बांट दिया था। सोशल मीडिया पर जहां कुछ फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे थे, वहीं बहुत से दर्शकों ने टीजर के कुछ सीन की आलोचना की थी। इसके साथ ही फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रिवाइजिंग कमेटी के हवाले कर दिया था। अब जाकर 'ओएमजी 2' की रिलीज की सभी तरह की दिक्कतें खत्म हुई हैं। ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ ही अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट से फिल्म की रिलीज तारीख की भी पुष्टि कर दी है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को ही रिलीज होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' से टकराएगी। 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल भी अहम भूमिका में हैं।
Zinda Banda: 'जिंदा बंदा' के लिए करियर में पहली बार शाहरुख ने किया यह खास काम, कड़ी मेहनत कर हासिल की महारत