{"_id":"6749bbc068c3a4908d0c0d8f","slug":"kalki-koechlin-had-no-movies-after-dev-d-had-lived-on-vada-pav-and-commuted-by-local-trains-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalki Koechlin: पहली फिल्म के बाद दो साल तक कल्कि को नहीं मिली कोई फिल्म, वड़ा पाव खाकर गुजारे दिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kalki Koechlin: पहली फिल्म के बाद दो साल तक कल्कि को नहीं मिली कोई फिल्म, वड़ा पाव खाकर गुजारे दिन
Fri, 29 Nov 2024 06:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:34 PM IST
सार
Kalki Koechlin on Struggle: बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने हाल में ही खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें पहली फिल्म के बाद दो साल तक कोई फिल्म नहीं मिली थी। इस दौरान उन्होंने काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया।
विज्ञापन
कल्कि कोचलिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल्कि कोचलिन हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप के निर्देशन वाली फिल्म देव डी से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। अभिनेत्री ने अपने इस चुनौतीपूर्ण दौर को याद करते हुए बताया है कि एक वक्त पर उन्होंने वड़ा पाव खा कर गुजारा किया और आने-जाने के लिए लोकल ट्रेनों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
देव डी के बाद दो साल तक नहीं था कोई काम- कल्कि
ऑल अबाउट ईव के साथ एक बातचीत के दौरान कल्कि कोचलिन ने देव डी के बाद अपने जीवन में मिले बड़े पेशेवर झटके का सामना करने को लेकर बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म के लिए तारीफें मिलने के बाद भी उन्हें दो साल तक कोई और फिल्म नहीं मिली थी। कल्कि ने कहा, "देव डी के ठीक बाद, लगभग दो साल तक मेरे पास कोई और फिल्म नहीं थी। मुझे लगता है कि अगली फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा थी।"
विज्ञापन
Samantha: सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया इमोशनल पोस्ट
विज्ञापन
वड़ा पाव खाकर गुजारे दिन
अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने इस दौरान खुद को एक नाटक के द्वारा व्यस्त रखा, जो उन्होंने एक लाख रुपये का ईनाम जीतने के बाद बनाया था। इस दौरान उन्होंने वड़ा पाव खाकर गुजारा किया और आने-जाने के लिए लोकल ट्रेनों का इस्तेमाल किया। अभिनेत्री ने आगे स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने जहां से शुरू किया था, उससे काफी आगे आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई काम हैं, जो उन्होंने सिर्फ पैसे के लिए किए। इसमें उन्होंने कॉर्पोरेट गिग्स का विशेष रूप से जिक्र किया, जहां उन्हें अपने चेहरे की बदौलत काम मिलता है।
Kartik Aaryan: इफ्फी आयोजकों ने कार्तिक आर्यन को बताई उनकी हैसियत, रणवीर सिंह की राह चला एक और हीरो!
कई फिल्मों में दिखाया अभिनय कौशल
अभिनेत्री ने आगे कहा कि कई बार लोग उन्हें सार्वजनिक परिवहन पर देख कर हैरान हो जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि उनके साथ कोई बॉडीगार्ड क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि यह उनके सार्वजनिक व्यक्तित्व और वास्तविक जीवन के बीच एक अजीब विरोधाभास को दर्शाता है। बताते चलें कि देव डी से शुरुआत करने के बाद उन्होंने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दैट गर्ल इन येलो बूट्स, ये जवानी है दीवानी, सेक्रैड गेम्स जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
Longest Runtime Movies: 'एलओसी कारगिल' से लेकर 'मोहब्बतें' तक, ये हैं सबसे लंबी फिल्में