दुर्गा पूजा: माता के दरबार पहुंचीं काजोल, तनीषा मुखर्जी ने जया बच्चन को लगाया गले; श्वेता बच्चन भी आईं नजर
Durga Pooja: आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी नवरात्रि के त्योहार को उत्साह के साथ मना रहे हैं। कई सेलेब्स पूजा करने के लिए माता के दरबार में पहुंच रहे हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री और अजय देवगन की पत्नी काजोल मां दुर्गा की पूजा करने एक पंडाल में पहुंची हैं। पीले आउटफिट में अभिनेत्री ने अपने आस-पास खड़े लोगों का ध्यान खींचा है।
काजोल के साथ बच्चे भी नजर आए हैं
काजोल के साथ उनके बच्चे युग देवगन और न्यासा भी पूजा करने के लिए पंडाल में पहुंचे हैं। दोनों ने अपनी मां और मासी तनीषा मुखर्जी के साथ पोज दिए हैं।
VIDEO | Mumbai: Actor Kajol seeks blessings at Durga Puja pandal with her kids Nysa, Yug and sister Tanishaa. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/yC7EPOqkz4
— Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2026
तनीषा मुखर्जी
एक और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी भी दुर्गा पूजा के लिए पहुंचीं हैं। यहां उनकी मुलाकात जया बच्चन से हुई है। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया है।
जया बच्चन और श्वेता बच्चन
एक और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन दुर्गा पूजा के लिए पंडाल में पहुंचीं हैं। माता के दरबार में मां-बेटी हाथ जोड़कर खड़ी हैं।
बता दें कि काजोल साल 2025 में फिल्म 'सरजमीन' में नजर आईं थीं। जय बच्चन साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। तनीषा मुखर्जी आखिरी बार फिल्म 'लव यू शंकर' में नजर आई थीं। वह अगली बार फिल्म 'वीर मुरारबाजी' का हिस्सा होंगी।
जया बच्चन ने काजोल को लगाया गले
काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जया बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें जया बच्चन ने काजोल को गले लगाया है। इसमें उन्होंने लिखा 'अगर पंडाल में ना सही, तो पंडाल के बाहर सही।