फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajal Aggarwal shared pictures flaunting baby bump in sunlight from Dubai

Kajal Aggrawal: काजल अग्रवाल ने दुबई से शेयर कीं तस्वीरें, सूरज की रोशनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Mon, 07 Feb 2022 11:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 07 Feb 2022 11:37 PM IST
सार

साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर बीते कई समय से खबरें सामने आ रही थी।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal shared pictures flaunting baby bump in sunlight from Dubai
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर बीते कई समय से खबरें सामने आ रही थी। हालांकि इस कपल ने नए साल पर इस बारे में खुलासा करते हुए फैंस को जानकारी दी थी। इन दिनों दुबई में दिन गुजार रहीं एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सामने इन तस्वीरों में काजल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं अभिनेत्री की यह तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

विज्ञापन

 

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, सूरज की रोशनी मेरे चेहरे को कोमलता से छूते हुए। इन तस्वीरों पर अभिनेत्री के फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। काजल अग्रवाल की इस तस्वीर को अब तक 6 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वही फैंस इस पर तरह- तरह के कमेंट्स भी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Kajal Aggarwal shared pictures flaunting baby bump in sunlight from Dubai
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम


फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान सुंदरी।’ एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ‘बहुत सुंदर।’ वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आपके गर्भ के अंदर बच्चा, बधाइयां।’ इतना ही नहीं एक यूजर ने काजल की तस्वीर पर काफी दिलचस्प कमेंट किया। काजल को आशीर्वाद देते हुए प्रशंसक ने लिखा, ‘मैं आपको विजय देवरकोंडा जैसा बच्चा होने का आशीर्वाद देता हूं।’

Kajal Aggarwal shared pictures flaunting baby bump in sunlight from Dubai
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम


बीते कई समय से जारी प्रेग्नेंसी के अफवाहों पर विराम लगाते हुए अभिनेत्री काजल और उनके पति गौतम ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए 1 जनवरी फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी इस तस्वीर में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, नई शुरुआत के लिए मैं अपनी आंखें खोल रही हूं। हैप्पी न्यू ईयर। साल 2021 की बहुत आभारी हूं। नए साल में दया और प्यार के साथ प्रवेश करते हुए।

विज्ञापन

Kajal Aggarwal shared pictures flaunting baby bump in sunlight from Dubai
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल प्रेग्नेंसी के बाद से ही फिलहाल ब्रेक पर है और फिल्मों की शूटिंग नहीं कर रही हैं। हालांकि वह पहले कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। ऐसे में वह तेलुगु फिल्म आचार्य, तमिल फिल्म हे सिनामिका और हिंदी फिल्म उमा में नजर आएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed