फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kaitrina kaif says no for marriage

रणबीर की शादी के बारे में ये क्या कह रहा है कैट का मैनेजर

Thu, 14 May 2015 12:22 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
kaitrina kaif says no for marriage

अब तो रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी और सगाई की खबरे सुन-सुन कर सुनने वाले भी तंग आ चुके हैं। जहाँ एक और अभी रणबीर कपूर की बातों से अगले साल उनकी शादी की खबरों से दोनों के चाहने वालों के चेहरों पर एक चमक आ गई थी अब कैट ने फिर से उनका यह भ्रम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


अपनी और रणबीर की शादी की अगले साल की खबरों पर कैट का जवाब नहीं! में आया है। यानी वह अगले साल रणबीर से शादी नहीं कर रही हैं और यह खबर अफवाह है।

कैटरीना कैफ के मैनेजर ने स्पष्ट किया, "कैटरीना की शादी को लेकर लगाई जा रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।"

Trending Videos

जबकि रणबीर ने किया था दावा

kaitrina kaif says no for marriage

दरअसल कैटरीना के ब्वॉयफ्रेंड माने जाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में कहा था कि वे अगले साल शादी कर लेंगे, जिसके बाद कैटरीना की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं।​

​अफवाह तो यहां तक है कि कैटरीना और रणबीर मई में सगाई करने वाले हैं।​ कैटरीना के प्रवक्ता ने कहा​, "शादी की तारीख को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहें सच नहीं हैं। ऐसी कोई योजना नहीं है।​"​

इस बीच, अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' और अनुराग बासु की 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त कैटरीना ने पहली बार कान्स फिल्म महोत्सव में भाग लेने फ्रेंच रिविएरा रवाना हो चुकी हैं। इसके बाद वह फिल्मों की शूटिंग और कई ब्रांड के साथ किए गए करार में व्यस्त हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed