फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kadar Khan Death Anniversary know about actors career bad phase of life in which he ate only 3 days in a week

Kadar Khan: बेहद गरीबी में गुजरा था कादर खान का बचपन, हफ्ते में सिर्फ तीन दिन खाया करते थे खाना

Sat, 31 Dec 2022 11:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 31 Dec 2022 11:48 AM IST
सार

कादर खान इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता थे। लेकिन उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता था।

विज्ञापन
Kadar Khan Death Anniversary know about actors career bad phase of life in which he ate only 3 days in a week
कादर खान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसे कई अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने हर किस्म के रोल में अपनी अदायगी से लोगों का दिल जीता है। इन्हीं कलाकारों में से एक कादर खान हैं। कादर खान हिंदी सिनेमा के एक ऐसे दिग्गज कलाकार हैं, जो शानदार कॉमेडियन और लिखने की कला में भी महारथी थे। कादर खान ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों-दिमाग में कुछ इस तरह से जगह बनाई थी कि आज भी लोगों की जुबान पर उनका नाम आ ही जाता है। कादर खान की अदाकारी के जलवे तो सभी ने देखें हैं, लेकिन ऑन स्क्रीन कमाल दिखाने वाले इस अभिनेता ने बिहाइंड द कैमरा भी अपनी बेहतरीन राइटिंग से सभी के दिल में अपनी खास जगह बनाई थी। इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय करने वाले कादर खान की आज पुण्यतिथि है और इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों को बताने जा रहे हैं...

विज्ञापन

Kadar Khan Death Anniversary know about actors career bad phase of life in which he ate only 3 days in a week
कादर खान - फोटो : ट्विटर

दो रुपये मांगने 10 किलोमीटर दूर जाते थे कादर खान
अफगानिस्तान के काबुल में जन्में कादर खान का परिवार मुंबई की एक बस्ती में आकर बस गया था। मुंबई की इस बस्ती में आए दिन खून-खराबा और मारपीट होती रहती था।  कादर खान के पिता को यह सब पसंद नहीं था, जिस कारण कादर का बचपन मां-बाप की लड़ाइयां और तलाक देखते हुए बीता। कादर के माता और पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद उनके उनकी मां की दूसरी शादी करा दी गई थी। लेकिन मां की दूसरी शादी होने के बाद भी कादर के घर के हालात सुधरे नहीं और गरीबी भी कम नहीं हुई। अभिनेता के घर के हालात बद से बदतर होते जा रहे थे। आलम यह था कि न तो राशन होता और न ही कमाई का कोई जरिया, जिसकी वजह से उनके सौतेले पिता 10 किलोमीटर दूर पहले पिता के पास कुल दो रुपये मांगने भेजते थे।  
Shreyas-Deepti: कॉलेज की सेक्रेटरी को दिल दे बैठे थे श्रेयस, चार दिन में ही शादी के लिए किया था प्रपोज

विज्ञापन
विज्ञापन

Kadar Khan Death Anniversary know about actors career bad phase of life in which he ate only 3 days in a week
कादर खान

भीख मांगकर करते थे गुजारा
जहां महज दो रुपये के लिए कादर खान 10 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया करते थे, वहीं इसके साथ ही वह मस्जिद में जाकर भीख भी मांगते थे पर इतना सब करने के बाद भी परिवार का गुजारा सही ढंग से नहीं हो पाता था। आलम यह था कि कादर का पूरा परिवार सप्ताह में तीन दिन खाता था और बाकी तीन दिन बिना खाए ही गुजारा करता था। कादर को ये सारी चीजें बहुत परेशान करती थीं। बचपन से ही कादर खान को नकल करने की आदत थी। वह कब्रिस्तान में जाकर दो कब्रों के बीच बैठ खुद से बातें करते हुए फिल्मी डायालॅग्स बोलते थे। वहीं एक शख्स दीवार की आड़ में खड़े होकर उनको देखता था। वह शख्स और कोई नहीं बल्कि अशरफ खान। अशरफ उस समय अपने एक स्टेज ड्रामा के लिए आठ साल के लड़के की तलाश में थे। उन्होंने कादर को नाटक में काम दे दिया और यहीं से कादर खान की किस्मत बदल गई।
Urfi Javed: अंडर आई फिलर कराने के बाद उर्फी की आंखों का हुआ बुरा हाल! काले घेरों के साथ फोटो शेयर कर दी नसीहत

विज्ञापन

Kadar Khan Death Anniversary know about actors career bad phase of life in which he ate only 3 days in a week
कादर खान बेटे सरफराज खान - फोटो : social media

इंडस्ट्री में तय किया लंबा सफर
बचपन में पढ़ाई करने के साथ-साथ ही कादर खान थिएटर से जुड़ गए थे। ड्रामा करने के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। कादर पढ़ाई में बेहद होशियार थे। उन्होंने मुंबई के इस्माइल युसुफ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। कादर मुंबई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर भी थे। इन दिनों में कादर खान का एक ड्रामा ताश के पत्ते बहुत फेमस हुआ था। थिएटर में काम करते-करते कादर खान ने बॉलीवुड में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्टर ने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। इंडस्ट्री में कादर खान ने एक लंबा सफर तय करके अपने ऐसी पहचान बनाई जिसे मिटा पाना बहुत मुश्किल है। 81 साल की उम्र में कादर खान ने कनाडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 31 दिसंबर 2018 को उनका निधन हुआ था। वह अपने बेटे के पास रहते थे। अभिनेता को आज भी उनकी मजबूत अदायगी के लिए याद किया जाता है।
Urvashi Rautela-Rishabh Pant: उर्वशी ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ? पोस्ट देखकर बोले यूजर्स- अब ठीक होंगे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed