फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kadaisi Vivasayi actress Kasiammal alcoholic son beats her to death over money dispute at age of 74 reports

Kasiammal: 'कदैसी विवासयी' की अभिनेत्री कसियाम्मल की हत्या, शराबी बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट!

Thu, 08 Feb 2024 02:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 08 Feb 2024 02:19 PM IST
सार

'कदैसी विवासयी' की अभिनेत्री कसियाम्मल की उनके बेटे ने चार फरवरी को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वह 74 वर्ष की थीं।

विज्ञापन
Kadaisi Vivasayi actress Kasiammal alcoholic son beats her to death over money dispute at age of 74 reports
कासियाम्मल - फोटो : X

विस्तार

साल 2021 में आई हिट तमिल फिल्म 'कदैसी विवासयी' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कासियाम्मल की हत्या हो गई है। कथित तौर पर उनके बेटे ने रविवार चार फरवरी को सुबह तीन बजे उनकी हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। कसियाम्मल को उनके बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बेटे की किसी बात पर असहमति हो गई और गुस्से में आकर उन्होंने उन पर लकड़ी के पटिए से हमला कर दिया। अभिनेत्री की उम्र 74 वर्ष थी।'

विज्ञापन


पुलिस ने जब्त किया हथियार
रिपोर्ट्स के अनुसार, चार फरवरी को कासियाम्मल को उस समय घातक झटका लगा, जब उनके बेटे नम्माकोडी ने उन्हें लकड़ी के स्लैब से मारा। कथित तौर पर शराब खरीदने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। बहस के दौरान कसियाम्मल ने अपने बेटे को पैसे देने से इनकार कर दिया। उनके फैसले से नाराज होकर उनके बेटे ने उनकी हत्या कर दी। उनके घर से लकड़ी का पटिया जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

Le Le Pangey: 'दंगे' का पहला गाना 'ले ले पंगे' हुआ रिलीज, ताजा हो जाएंगी कॉलेज के दौर की यादें
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के खिलाफ केस दर्ज
अभिनेत्री के बेटे यानी 51 साल के नम्माकोडी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। बेटे पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का आरोप लगाया गया है। नम्माकोडी अपनी पत्नी से अलग हो चुका था और अपनी मां पर पैसों के लिए निर्भर था। पुलिस ने इस मामले में कहा कि उन्होंने हथियार जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Munawar-Renee: मुनव्वर फारूकी के साथ घूमती दिखीं रेनी सेन, यूजर्स बोले- सुष्मिता की बेटी यहां क्या कर रही है?

'कदैसी विवासयी' की कहानी
वहीं बात करें फिल्म की तो निर्देशक मणिकंदन की 'कदैसी विवासयी' में दिवंगत अभिनेता नल्लंदी और विजय सेतुपति थे। फिल्म में किसानों के जीवन को दर्शाया गया था और इसे सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म चुना गया था। एक फरवरी, 2022 को फिल्म की रिलीज से पहले नल्लंदी की मृत्यु हो गई। उन्होंने मरणोपरांत 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में विशेष पुरस्कार जीता।
Bollywood Stars: अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी माहिर हैं ये सितारे, सुरीली आवाज से दर्शकों को बनाया दिवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed