फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen daughter Renee spotted with Bigg Boss 17 winner Munawar Faruqui and Orry video goes viral

Munawar-Renee: मुनव्वर फारूकी के साथ घूमती दिखीं रेनी सेन, यूजर्स बोले- सुष्मिता की बेटी यहां क्या कर रही है?

Thu, 08 Feb 2024 01:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Feb 2024 01:35 PM IST
सार

बुधवार रात मुनव्वर फारुकी ने एक पार्टी में शिरकत की। व्हाइट कलर के आउटफिट में मुनव्वर काफी हैंडसम नजर आए। उनके साथ-साथ ओरी भी सेम कलर के कपड़ों में दिखे। 

विज्ञापन
Sushmita Sen daughter Renee spotted with Bigg Boss 17 winner Munawar Faruqui and Orry video goes viral
मुनव्वर फारुकी, रेनी, ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 17' जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी लगातार सुर्खियों में हैं। एक के बाद एक लगातार वे पार्टी और इवेंट में शिरकत कर रहे हैं। एक बार फिर उन्हें देर रात पार्टी में जाते देखा गया। इस दौरान उनके साथ स्टारकिड्स के चहेते ओरी भी नजर आए। मगर, ओरी और मुनव्वर के साथ-साथ एक और स्टारकिड भी दिखीं, जिन पर सबकी नजरें ठहर गईं। वह स्टारकिड कोई और नहीं, बल्कि सुष्मिता सेन की बेटी रेने हैं।

विज्ञापन

Love Storiyaan: वैलेंटाइन डे को और खास बनाने आ रही है करण जौहर की 'लव स्टोरियां', जारी हुआ सीरीज का ट्रेलर
विज्ञापन


पार्टी में साथ जाते दिखे ओरी-मुनव्वर और रेनी
बुधवार रात मुनव्वर फारुकी ने एक पार्टी में शिरकत की। व्हाइट कलर के आउटफिट में मुनव्वर काफी हैंडसम नजर आए। उनके साथ-साथ ओरी भी सेम कलर के कपड़ों में दिखे। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। मगर, इन दोनों के साथ कार से सुष्मिता सेन की बिटिया रेनी भी उतरती दिखीं। ब्लू जींस और टॉप में रेनी का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

Goodachari 2: 'गुडाचारी 2' में हुई इमरान हाशमी की एंट्री? अदिवि शेष के साथ बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

यूजर्स ने पूछे सवाल
ओरी, मुनव्वर और रेनी तीनों ने पहले पैपराजी को पोज दिए। इसके बाद तीनों वहां से रवाना हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग रेनी को मुनव्वर के साथ देखकर हैरान हैं। यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है और पूछ रहे हैं कि आखिर सुष्मिता सेन की बेटी यहां क्या कर रही हैं? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या ये सुष्मिता सेन की बेटी है?' दूसरे यूजर ने पूछा, 'रेनी इनके साथ क्यों आई हैं?'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



आर्या में नजर आएंगी सुष्मिता
मुनव्वर के साथ-साथ ओरी भी बिग बॉस 17 में पहुंचे थे। मगर, रेनी का बिग बॉस से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं। शायद इसलिए उन्हें ओरी-मुनव्वर के साथ पाकर लोग हैरान हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। रेनी उनकी बड़ी बेटी हैं। बात करें सुष्मिता के करियर की तो वे जल्द ही 'आर्या अंतिम वार' में नजर आएंगी। ये सीरीज हॉट स्टार पर नौ फरवरी को रिलीज हो रही है।
Bollywood Stars: अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी माहिर हैं ये सितारे, सुरीली आवाज से दर्शकों को बनाया दिवाना
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed