फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kabir wants to go ahead with another project with salman khan

कबीर खान के साथ फिर किस्मत आजमाएंगे सल्लू, बनेंगे सीनियर सिटिजन

Wed, 28 Jun 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Wed, 28 Jun 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
kabir wants to go ahead with another project with salman khan
bollywood

कबीर खान के डॉयरेक्शन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसी बीच खबर ये आ रही है कि कबीर जल्द ही सलमान खान के साथ एक और फिल्म कर सकते हैं।

विज्ञापन


सलमान के घर ईद के मौके पर हुए गेट-टूगेदर में कबीर खान ने सलमान से मजाक करते हुए पूछा कि क्या वो एक और फिल्म उनके साथ करेंगे? कबीर के इस सवाल पर सलमान मुस्करा दिए।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'ट्यूबलाइट' सलमान और कबीर की पहली ऐसी फिल्म है जो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। लेकिन सलमान खान को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि ट्यूबलाइट को लेकर क्रिटिक्स ने क्या कहा है। वो आलोचनाओं से परेशान नहीं हैं। सलमान खान फिल्म में अपने कैरेक्टर चित्रित करना चाहते हैं, वे अब सिर्फ सुपर स्टार के रूप में नजर नहीं आना चाहते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हाल ही में आई सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में उनके कैरेक्टर को लोगों ने कुछ खास पंसद नहीं किया है। दर्शक आज भी उन्हें एक्शन थ्रिलर में देखना चाहते हैं। 


कहा तो ये भी जा रहा है कि कबीर और सलमान ने 'टूबलाइट' के निर्माण के दौरान ही दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की थी। जिसके मुताबिक कबीर के अगले प्रोजेक्ट में सलमान एक उम्रदराज व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे। हांलाकि सलमान फिल्मों में अपने लुक्स को लेकर हमेशा से कॉन्शियस रहे हैं, उन्होंने हमेशा उन फिल्मों को ना कहा है जिसमे वो अपने लुक्स को लेकर सहज नहीं होते। खैर अब देखना ये है कि कबीर खान अपना अगला प्रोजेक्ट सलमान के साथ करते है या फिर किसी अन्य एक्टर के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed