फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaagaz 2 Trailer Satish Kaushik Last Project also starrer anupam kher neena gupta hit in cinemas on 1 march

Kaagaz 2 Trailer: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज, मनोरंजन के बीच छिपा है खास संदेश

Fri, 09 Feb 2024 06:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 09 Feb 2024 06:34 PM IST
सार

सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारों से सजी ये मूवी मनोरंजन के साथ अहम संदेश भी देती है। 
 

विज्ञापन
Kaagaz 2 Trailer Satish Kaushik Last Project also starrer anupam kher neena gupta hit in cinemas on 1 march
कागज 2 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'कागज' को साल 2021 में दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, इसकी अगली कड़ी 'कागज 2' भी अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। 'कागज 2' दर्शकों के लिए इस कारण भी खास है, क्योंकि इसमें दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक नजर आएंगे। फिल्म के उत्साह को बढ़ाने के लिए इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

विज्ञापन

'कागज 2' की रिलीज डेट

'कागज 2' में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के अलावा अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी हैं। ट्रेलर देखकर साफ हो रहा है कि फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वीके प्रकाश द्वारा निर्देशित और शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा निर्मित, यह फिल्म सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त उत्पादन है।

विज्ञापन


Aditya Chopra: टाइगर वर्सेज पठान से पहले YRF करेगा एक और धमाल! स्पाई यूनिवर्स के विस्तार पर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


'कागज 2' पर रतन जैन की दो टूक

फिल्म पर बात करते हुए वीनस फिल्म्स के निर्माता रतन जैन ने कहा, 'सतीश जी के साथ मेरा जुड़ाव बहुत पुराना था। उन्होंने मेरी कंपनी के लिए एक फिल्म का निर्देशन किया और हमने साथ में कई फिल्मों का निर्माण किया। कागज 2 उनके दिल में एक विशेष स्थान रखता है। यह मेरे प्रिय मित्र को एक श्रद्धांजलि है।' रतन जैन ने जोड़ा, 'इस फिल्म से यह संदेश जाता है कि अपना रास्ता बनाने के लिए दूसरे का रास्ता न रोकें। राजनीतिक रैलियां और विरोध प्रदर्शन अक्सर ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं, जिससे आम लोगों को असुविधा होती है।'

Thug Life: चेन्नई में कमल हासन के साथ 'ठग लाइफ' का पहला शेड्यूल होगा शूट, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

सतीश के नाम अनुपम का संदेश 

अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने 'कागज 2' के ट्रेलर को साझा करते हुए दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के लिए एक हार्दिक नोट लिखा। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर को कैप्शन दिया, 'पेश है मेरे दोस्त सतीश कौशिक के जुनूनी प्रोजेक्ट कागाज 2 का ट्रेलर। ये सिर्फ मुद्दा नहीं, ये हर आदमी के इमोशन्स हैं।' कागज 2 का निर्माण सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed