{"_id":"4146e7a597d157e232d66ce5f5d23ed6","slug":"junaid-plan-his-aims-says-aamir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा बड़ा बेटा मेरे कंट्रोल में नहीं: आमिर खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेरा बड़ा बेटा मेरे कंट्रोल में नहीं: आमिर खान
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 08 Apr 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की यह बात कई लोगों को चौंका सकती है। उनका कहना है कि उनका बड़ा बेटा उनके कंट्रोल में नहीं है।
विज्ञापन
आमिर खान को नहीं मालूम कि उनके 21 वर्षीय बेटे जुनैद जिंदगी में क्या करना चाहते हैं? उनका कहना है कि जुनैद इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताते।
अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर की पहली फिल्म 'हीरोपंती' की पहली झलक जारी किए जाने के मौके पर अपने बेटे के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने संवाददाताओं से कहा, "हमारा बच्चों पर कोई नियंत्रण नहीं है। वह क्या करेगा और कब करेगा,
इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। वह मुझे कुछ नहीं बताता। कृपया आप (मीडिया) ही उससे उसकी योजना के बारे में पूछिए और मुझे भी बताइये।"
आमिर के तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी रीना से उन्हें बेटा जुनैद और बेटी इरा है, जबकि मौजूदा पत्नी किरन राव से बेटा आजाद राव खान है। आजाद का जन्म सरोगेसी (किराए की कोख) से हुआ है।
विज्ञापन