फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Junaid Khan Special Preparation for His Role in Loveyapa Find Out What He Did

Junaid Khan: 'लवयापा' में अपने किरदार को निभाने के लिए जुनैद ने की खास तैयारी, जानें ऐसा क्या किया?

Sun, 19 Jan 2025 02:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Jan 2025 02:49 PM IST
सार

Junaid Khan: जुनैद खान ने अपनी आगामी फिल्म लवयापा में एक स्थानीय दिल्ली लड़के का किरदार निभाने के लिए काफी खास तैयारी की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस किरदार को जीवंत करने के लिए क्या किया है?
 

विज्ञापन
Junaid Khan Special Preparation for His Role in Loveyapa Find Out What He Did
जुनैद खान-खूशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जुनैद खान और खुशी कपूर नई जोड़ी के रूप में पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फैंस के बीच यह फिल्म इसलिए भी जबर्दस्त उत्साह पैदा कर रही है, क्योंकि उनकी 'लवयापा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इससे पहले वह सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्म बना चुके हैं।

विज्ञापन

Salman Khan: सलाम-ए-इश्क की शूटिंग के लिए सलमान ने सुबह 5 बजे उठने से कर दिया मना, पूरी रात जागे रहे निर्देशक

विज्ञापन

Junaid Khan Special Preparation for His Role in Loveyapa Find Out What He Did
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार के लिए जुनैद ने की खास तैयारी

फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज से पहले एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। कई समाचार पोर्टल में छपी खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए जुनैद ने काफी ज्यादा मेहनत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुनैद खान ने फिल्म में अपने किरदार को पूरी तरह से जीवंत बनाने के लिए दिल्ली में तीन महीने बिताए। 
Henry Cavill: सुपरमैन फेम हेनरी कैविल बने पिता, गर्लफ्रेंड नताली और बच्चे के साथ तस्वीर बटोर रही सुर्खियां

विज्ञापन

Junaid Khan Special Preparation for His Role in Loveyapa Find Out What He Did
फिल्म 'लवयापा' का नया गाना 'रहना कोल' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दिल्ली के लड़के का निभाया है किरदार

फिल्म में उन्होंंने एक स्थानीय दिल्ली के लड़के का किरदार निभाना था। इसके लिए उन्होंने दिल्ली की गलियों में समय बिताया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके हाव-भाव और बोलचाल की भाषा को आत्मसात किया। जुनैद ने न केवल दिल्ली की बोली को समझा, बल्कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर उनके रहने के तरीके को भी महसूस किया। 

विज्ञापन

Junaid Khan Special Preparation for His Role in Loveyapa Find Out What He Did
लवयापा - फोटो : वीडियो ग्रैब
जुनैद ने करीब से देखी दिल्ली की जिंदगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चांदनी चौक की भीड़-भाड़ से लेकर लोधी गार्डन की शांति तक, जुनैद ने दिल्ली के विभिन्न पहलुओं को अनुभव किया, जिससे 

उन्हें अपने किरादर को निभाने में मदद मिली। हाल ही में लवयापा का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसे देखने के बाद लोग उम्मीद जता रहे है कि फिल्म में उन्हें अच्छी कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा। हालांकि, लोगों की उम्मीदों पर यह फिल्म खरी उतरेगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।  
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed