फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Henry Cavill and Natalie Viscuso welcome first child photo

Henry Cavill: सुपरमैन फेम हेनरी कैविल बने पिता, गर्लफ्रेंड नताली और बच्चे के साथ तस्वीर बटोर रही सुर्खियां

Sun, 19 Jan 2025 01:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

Henry Cavill: हैरी कैविल और उनकी गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे ऑस्ट्रेलिया में अपने बच्चे के साथ दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Henry Cavill and Natalie Viscuso welcome first child photo
हेनरी कैविल, नताली विस्कुसो - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हेनरी कैविल और उनकी गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो हाल ही में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी का उन्होंने आधिकारिक तौर पर ऐलान अभी नहीं किया है, लेकिन दोनों को शनिवार को ऑस्ट्रेलिया में एक बेबी कैरिज के साथ चलते हुए देखा गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद हर तरफ उनके माता-पिता बनने के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन को रियाद में मिला जॉय अवार्ड, बोले- अभिनय समझने में 25 साल लग गए

विज्ञापन
Trending Videos

पिछले साल किया था आधिकारिक एलान

अप्रैल 2024 में कैविल ने यह पुष्टि की थी कि वह और नताली  अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस मौके पर कैविल ने एंटरटेनमेंट मीडिया आउटलेट 'एक्सेस हॉलीवुड' से कहा था, "मैं बहुत उत्साहित हूं। नताली और मैं दोनों इस बारे में बेहद खुश हैं। मुझे यकीन है कि आप लोग जल्द ही इस बारे में और भी ज्यादा जानेंगे।"

View this post on Instagram

A post shared by Henry Cavill & Natalie Viscuso (@henrynatalie.lovers)


विज्ञापन

पहली बार 2022 में दिखे थे साथ

हेनरी कैविल और नताली ने इंस्टाग्राम पर अप्रैल 2021 में आधिकारिक तौर पर जोड़े के रूप में साथ होने का एलान किया था। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों शतरंज खेलते हुए नजर आ रहे थे। इस जोड़े ने 2022 के अंत में न्यूयॉर्क सिटी में 'एनोला होम्स 2' फिल्म के प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दी थी।

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर

इसके अलावा कैविल और नताली एक साथ 'वारहैमर 40,000' नाम के मिनिएचर वॉरगेम का स्क्रीन अडैप्टेशन भी बना रहे हैं। कैविल के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही 'इन द ग्रे' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ जैक जिलेनहाल और ईजा गोंजालेज भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक गाइ रिची ने किया है।
Asha Bhosle: बॉस्को मार्टिस ने आशा भोसले को सिखाए 'तौबा तौबा' के स्टेप, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed