सलमान खान अपने सह कलाकारों के साथ कनेक्ट रहते हैं। सलाम-ए-इश्क की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने सुबह 5 बजे शूटिंग करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि पूरी रात जगना होगा। शूटिंग 'तेनू लेके' गाने के लिए होनी थी।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : Instagram
सलमान खान ने कही ये बात
मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में, निखिल ने याद किया, "हमने सलमान को पूरी रात जगाए रखा क्योंकि उन्होंने कहा कि मैं सुबह 5 बजे नहीं आ सकता। या तो मेरे साथ बैठो या मैं सीधे 10 बजे सो जाऊंगा।" इसके बाद सभी लोग रात भर जगे, उन्होंने शॉट लिया और फिर सलमान सोने गए थे।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान के काम को लेकर बोले निखिल
उन्होंने कहा, 'सलमान खान की फिल्मों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होती है। अगर उनकी फिल्में इससे कम कमाई करती हैं, तो उन्हें बहुत बुरा लगता है और मैं यह बोझ नहीं उठाना चाहता। मैं रात को चैन की नींद सोना चाहता हूं। मुझे 300-400 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बनाने का बोझ नहीं उठाना चाहता। मैं वही फिल्में बनाना चाहता हूं, जो मैं बनाना चाहता हूं। मैं सलमान से प्यार करता हूं। वो मेरे मसीहा हैं।'
Henry Cavill: सुपरमैन फेम हेनरी कैविल बने पिता, गर्लफ्रेंड नताली और बच्चे के साथ तस्वीर बटोर रही सुर्खियां
4 of 4
कैसी होनी चाहिए सलमान खान की होने वाली पत्नी
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
गोविंदा के लिए भी कही ये बात
निखिल आडवाणी ने गोविंदा के लिए भी कहा कि मेरे लिए, इरफान, गोविंदा और अक्षय खन्ना ऐसे लोग हैं जिन्हें निर्देशित करने में मुझे सबसे अधिक खुशी मिली। वे अपने काम को गंभीरता से नहीं लेते। गोविंदा मुझसे पूछते थे, 'आप इस दृश्य को कैसा चाहते हैं- इतालवी, मुगलई, भारतीय, चीनी?' गोविंदा उन दिनों पार्टनर और सलाम-ए-इश्क की शूटिंग कर रहे थे इसलिए वह खुद को भी संभाल रहे थे। जब वे बहुत बुरी हालत में थे, तब सबको गलत साबित करना चाहते थे।