{"_id":"6291ecfba8c1185db63d6e4b","slug":"jugjugg-jeeyo-film-song-the-punjaabban-song-out-varun-dhawan-kiara-advani-anil-kapoor-neetu-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jugjugg Jiyo: विवादों के बीच रिलीज हुआ 'जुग जुग जियो' का 'द पंजाबन' सॉन्ग, सुनकर आप भी नाचने पर हो जाएंगे मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jugjugg Jiyo: विवादों के बीच रिलीज हुआ 'जुग जुग जियो' का 'द पंजाबन' सॉन्ग, सुनकर आप भी नाचने पर हो जाएंगे मजबूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 28 May 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
the punjaabban song
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर आते ही यह फिल्म विवादों में भी फंस गई। लेकिन विवादों के बीच अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना द पंजाबन सॉन्ग जारी कर दिया है, जो काफी शानदार है। इस गाने में वरुण धवन और कियारा का धांसू डांस है, जिससे ये बात कही जा सकती है कि आने वाले दिनों में द पंजाबन सॉन्ग ही शादियों की शान बनने वाला है।
2 of 4
जुग जुग जियो की झलक
- फोटो : insta
द पंजाबन सॉन्ग में कियारा आडवाणी और वरुण धवन के अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर और मनीष पॉल दिखाई दे रहे हैं और गाने में शानदार शादी का माहौल है। इस माहौल में इन कलाकारों का डांस चार चांद लगाने का काम कर रहा है। गाने की शुरुआत अनिल कपूर की एंट्री से होती है और उसके बाद नीतू कपूर दुल्हन के अवतार में सारा ध्यान खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर आते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है।
गाने को लेकर हो चुका है विवाद
'जुग जुग जियो' के इसी गाने को लेकर बीते दिनों काफी हंगामा हुआ था। पाकिस्तान सिंगर अबरार उल हक ने गाने के कॉपीराइट को लेकर करण जौहर को जमकर सुनाया था। इतना ही नहीं, सिंगर ने करण जौहर पर लीगल एक्शन लेने की बात भी की थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर टी-सीरीज ने भी अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि उनके पास इस गाने को अपनी फिल्म में लेने के सारे लीगल राइट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें तलाक की कहानी दिखाई जाएगी। कियारा और वरुण की केमिस्ट्री के साथ-साथ दोनों का लड़ाई-झगड़ा भी है और इसी वजह का रिश्ता तलाक तक पहुंच जाता है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।