फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jonathan Majors guilty of assault harassment of girlfriend Marvel Studios fired from Marvel Cinematic Universe

Jonathan Majors: मारपीट और उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए जोनाथन मेजर्स, मार्वल स्टूडियोज ने निकाला बाहर

Tue, 19 Dec 2023 12:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Dec 2023 12:30 PM IST
सार

एमी-नामांकित हॉलीवुड अभिनेता जोनाथन मेजर्स को अपनी पूर्व प्रेमिका व ब्रिटिश कोरियोग्राफर ग्रेस जाब्बारी पर हमला करने और परेशान करने के मामले में दोषी करार दिया गया है।

विज्ञापन
Jonathan Majors guilty of assault harassment of girlfriend Marvel Studios fired from Marvel Cinematic Universe
जोनाथन मेजर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमी-नामांकित हॉलीवुड अभिनेता जोनाथन मेजर्स को अपनी पूर्व प्रेमिका व ब्रिटिश कोरियोग्राफर ग्रेस जाब्बारी पर हमला करने और परेशान करने के मामले में दोषी करार दिया गया है। मारपीट और उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए जाने के बाद अभिनेता को मार्वल स्टूडियोज ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स से निकाल दिया है। जॉनाथन मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में प्रतिपक्षी कांग- द कॉन्करर की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, सजा के बाद मार्वल ने उन्हें अपने सुपरहीरो ब्लॉकबस्टर्स में मुख्य भूमिका से हटा दिया।

विज्ञापन

पूर्व प्रेमिका से साथ की थी मारपीट
दरअसल, यह दोनों के बीच विवाद इस साल मार्च के महीने में हुआ। जोनाथन मेजर्स और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच इसलिए लड़ाई हुई थी, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड ने जोनाथन को किसी और लड़की के साथ मैसेज पर बात करते हुए देखा। इसके बाद उनकी प्रेमिका ने उनका फोन मांगा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और फिर मारपीट हुई। महिला के सिर और पीठ के अलावा कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आईं। महिला की शिकायत पर अभिनेता को पुलिस ने मैनहट्टन में गिरफ्तार कर लिया गया था।
HanuMan Trailer: फिल्म 'हनुमान' का ट्रेलर रिलीज, इंडियन सुपरहीरो के अवतार में धमाल मचाने को तैयार तेजा सज्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल की हो सकती है जेल
मंगलवार, 18 दिसंबर को एनवाईसी जूरी ने अभिनेता को महिला से उत्पीड़न का दोषी पाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता को एक साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें आगामी मार्वल फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं से हटा दिया गया है। मार्वल स्टूडियोज के एक प्रतिनिधि ने पुष्टि की कि जोनाथन को 'एवेंजर्स कांग डायनेस्टी' सहित भविष्य की एमसीयू परियोजनाओं से हटा दिया गया है।
Shweta Bachchan: अभिषेक-ऐश्वर्या में भाई को बेहतर कलाकार मानतीं हैं श्वेता, भाभी की इस बात से करती हैं नफरत

विज्ञापन

कई फिल्मों से बाहर हुए अभिनेता
मेजर्स को पहली बार 'लोकी सीजन 1' में कांग द कॉन्करर के रूप में देखा गया था। उन्हें 'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया' में अपने किरदार को दोहराते हुए देखा गया था। अभिनेता को 'एवेंजर्स: कांग डायनेस्टी' से हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्वल अपनी योजनाओं को फिर से विकसित करने और एक नए खलनायक पर फिर से ध्यान केंद्रित करने की राह पर है।
Tanuja discharged: तनुजा को अस्पताल से मिली छुट्टी, सोमवार को घर वापस लौटीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed