फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jolly LLB 3 Saurabh Shukla is rumored to reprise his role as Justice Sunderlal in film know facts

Jolly LLB 3: 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर सौरभ शुक्ला ने दिया बड़ा अपडेट, अक्षय-अरशद संग फिर जमाएंगे जोड़ी?

Sun, 30 Jul 2023 11:47 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 30 Jul 2023 11:47 AM IST
सार

सौरभ शुक्ला ने फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर उठ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसे लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। 

विज्ञापन
Jolly LLB 3 Saurabh Shukla is rumored to reprise his role as Justice Sunderlal in film know facts
सौरभ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'जॉली एलएलबी' की दो किस्तों की सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'जॉली एलएलबी 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस पार्ट में भी अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ आने की जानकारी है। प्रोजेक्ट को लेकर अफवाहें चरम पर हैं। वहीं, इससे अभिनेता सौरभ शुक्ला के भी जुड़ने की खबरें हैं। बीते दोनों पार्ट में सौरभ, न्यायमूर्ति सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका में नजर आए थे। तीसरे पार्ट को लेकर अब खुद सौरभ ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन

'जॉली एलएलएबी 3' पर सौरभ शुक्ला का बयान

सौरभ शुक्ला ने 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर कहा है, 'मैं आपकी बिरादरी से सुनता रहता हूं कि जॉली 3 बन रही है।' वहीं, अभिनेता से इन खबरों की सच्चाई पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां, बातचीत चल रही है, लेकिन मैं कुछ दिनों में पुष्टि कर पाऊंगा।' सौरभ शुक्ला ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ फिर से स्क्रीन साझा करने को लेकर कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं और इस मौके का इंतजार कर रहा हूं।'

विज्ञापन


Anurag Kashyap: करण जौहर के मुरीद हुए अनुराग कश्यप, बोले- मैंने दो बार देख ली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

विज्ञापन
विज्ञापन

अरशद वारसी भी कर चुके हैं पुष्टि

रिपोर्ट की मानें तो, तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक-दूसरे के खिलाफ होंगे। हाल ही में अरशद ने भी मूवी का हिस्सा बनने की पुष्टि की थी। अरशद ने यह भी साझा किया था कि 'जॉली एलएलबी 3' निश्चित रूप से विचाराधीन है, और फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष तक शुरू हो जाएगी। 


Sussanne Khan: करीना कपूर की आलोचना पर नारायण मूर्ति के समर्थन में आईं सुजैन खान, बयान पर दी यह प्रतिक्रिया

सौरभ शुक्ला का वर्कफ्रंट

वहीं, सौरभ शुक्ला की बात करें तो वह 'जॉली एलएलबी 3' के अलावा 'ये काली काली आखें' के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगे। मायानगरी में 30 वर्ष पूरे होने को लेकर अभिनेता ने साझा किया, 'मेरा मानना है कि अपने अंदर के बच्चे को कभी मरने न दें। मैं अभी भी बच्चा हूं और पीछे मुड़कर देखने लायक कुछ भी नहीं है। मैंने अभी शुरुआत की है, और मुझे कई स्थानों पर जाना है- वो अज्ञात स्थान जो निश्चित रूप से धन या शक्ति से संबंधित नहीं बल्कि मेरी क्षमता से संबंधित हैं। सौरभ फिलहाल 'क्रैकिंग अदर स्टोरी' पर भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed