Saurabh Shukla: 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज से पहले साथ वक्त बिताते दिखे जॉली बॉयज, जज साहब ने शेयर कीं तस्वीरें
Jolly LLB 3 Cast: फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सामने आया, जो काफी दिलचस्प है। फिल्म की रिलीज से पहले आज सौरभ शुक्ला ने एक पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्शकों के बीच 'जॉली एलएलबी' लोकप्रिय फ्रेंचाईज साबित हुई। इसकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों के बीच तीसरी फिल्म दस्तक देने जा रही है। कल बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला ने जज सुंदर लाल त्रिपाठी का रोल अदा किया है। आज उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट की तस्वीरें शेयर की हैं।
जॉली बॉयज की मस्ती
सौरभ शुक्ला ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें हवाई यात्रा के दौरान की हैं, जिनमें सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के अलावा फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सौरभ शुक्ला ने लिखा है, 'जॉली बॉयज'।
यूजर्स बोले- 'जज साहब को खरीदने की तैयारी'
पोस्ट पर दर्शकों की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा है, 'जॉली 1 और जॉली वर्सेज जज Lol'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'जज साहब को खरीदने की पूर्ण कोशिश'। एक यूजर ने लिखा, 'इस बार जस्टिस त्रिपाठी का हार्ट ट्रांसप्लांट होगा'। वहीं यूजर्स लिख रहे हैं कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अरशद वारसी और अक्षय कुमार की कॉमेडी जबर्दस्त है।
Farmers Protest Remark: कंगना रनौत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला?
कब रिलीज होगी 'जॉली एलएलबी 3'
फिल्म की टीम 'बिग बॉस 19' में प्रमोशन करने पहुंचेगी। अक्षय कुमार, अरशद और सौरभ शुक्ला 'बिग बॉस 19' के वीकएंड का वार एपिसोड में नजर आएंगे। यानी सलमान खान के शो में डबल धमाल होने वाला है। यह जानकारी जियो हॉटस्टार पर पोस्ट शेयर करके दी गई है। फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इस सीरीज की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिर साल 2017 में दूसरी फिल्म आई।
View this post on Instagram