फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Johnny Lever Birthday: Johnny Lever Birthday: Know About Comedy King Of Bollywood Movies Career Life Struggle

Johnny Lever Birthday: सड़क पर कलम बेचते हुए कलाकार बने जॉनी, कभी शाहरुख खान से ज्यादा मशहूर रहे 'कॉमेडी किंग'

Thu, 14 Aug 2025 07:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Aug 2025 07:40 AM IST
सार

Johnny Lever Birthday: बॉलीवुड में 'कॉमेडी किंग' के नाम से मशहूर अभिनेता जॉनी लीवर आज 14 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका फिल्मी सफर काफी संघर्षों से भरा है। जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़े किस्से

विज्ञापन
Johnny Lever Birthday: Johnny Lever Birthday: Know About Comedy King Of Bollywood Movies Career Life Struggle
जॉनी लीवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्मों का मुख्य आकर्षण नायक-नायिका होते हैं। मगर, सपोर्टिंग किरदार भी कई बार कमाल कर जाते हैं। खासकर, जब वे हास्य से लबरेज हों। ऐसे ही सपोर्टिंग रोल करके जॉनी लीवर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है और 'कॉमेडी किंग' का टैग हासिल किया है। सैंकड़ों फिल्मों को उन्होंने अपनी कॉमेडी के छींटे से गुलजार किया है। आज अभिनेता का जन्मदिन है। जानते हैं उनसे जुड़े किस्से

विज्ञापन

सातवीं के बाद नहीं जा पाए स्कूल
80 और 90 के दशक की फिल्मों में जॉनी लीवर ने दर्शकों को जमकर हंसाया। दुनिया जिन्हें जॉनी लीवर के रूप में जानती है, उनका असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। जॉनी का जन्म आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 14 अगस्त 1957 को तेलुगु क्रिश्चियन परिवार में हुआ। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिसके कारण उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी। आर्थिक तंगी के कारण वे सातवीं के बाद स्कूल नहीं जा पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Johnny Lever Birthday: Johnny Lever Birthday: Know About Comedy King Of Bollywood Movies Career Life Struggle
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

पेन बेचकर परिवार को दिया आर्थिक सहारा
परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए जॉनी लीवर सड़क पर कलम बेचने लगे। उनका कलम बेचने का अंदाज भी खूब अलहदा रहा। फिल्मी सितारों की मिमिक्री करते हुए वे हंसी-तफरी के साथ पेन बेचते, जिससे बिक्री भी खूब अच्छी होती। एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने बताया था कि वे पहले पेन बेचकर 25-30 रुपये कमाते थे, लेकिन जब उन्होंने एक्टर्स की आवाज निकालकर पेन बेचना शुरू किया, तो उनकी कमाई 250-300 रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई। यह ट्रिक उनके काम आ गई। एक्टर ने कहा कि उस दौरान उन्हें यह नहीं पता था कि यह उनका पेशा बन जाएगा।

विज्ञापन

Johnny Lever Birthday: Johnny Lever Birthday: Know About Comedy King Of Bollywood Movies Career Life Struggle
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे पड़ा 'लीवर' उपनाम
जॉनी लीवर के पिता हिंदुस्तान लीवर में काम करते थे। बेटे को भी उन्होंने कंपनी में काम दिलवा दिया। जॉनी ज्यादा वजन के ड्रम को भी एक जगह से दूसरी जगह बड़ी आसानी से पहुंचा दिया करते थे और काम के दौरान वह कंपनी के दोस्तों के बीच एक्टिंग कॉमेडी करके उनको खूब हंसाते थे। यहीं से उनका नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला से जॉनी लीवर पड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के बॉस ने जॉनी लीवर को यह नाम उनकी मिमिक्री से प्रभावित होकर दिया था।

Johnny Lever Birthday: Johnny Lever Birthday: Know About Comedy King Of Bollywood Movies Career Life Struggle
जॉनी लीवर - फोटो : अमर उजाला

सुनील दत्त ने दिलाया पहला ब्रेक
जॉनी लीवर कॉमेडी के साथ ही मिमिक्री करने में भी माहिर थे। उन्होंने अपनी शुरुआत एक स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी वह स्टेज शोज किया करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ी और फिर उनकी जिंदगी बदल गई। सुनील दत्त ने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ (1982) में पहला ब्रेक दिया। पहली ही फिल्म के बाद से जॉनी लीवर का बॉलीवुड में जो सफर शुरू हुआ तो उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी मुख्य फिल्मों में 'राजा हिंदुस्तानी', 'जुदाई', 'चालबाज','बाजीगर', 'यस बॉस', 'करण-अर्जुन' 'इश्क', 'आंटी नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'कुछ कुछ होता है', जैसी फिल्में हैं।

Johnny Lever Birthday: Johnny Lever Birthday: Know About Comedy King Of Bollywood Movies Career Life Struggle
अजय देवगन, जॉनी लीवर - फोटो : इंस्टाग्राम- अजय देवगन, जॉनी लीवर

जॉनी लीवर ने अजय देवगन की इस फिल्म के लिए नहीं ली थी फीस
अभिनेता जॉनी लीवर फिल्म 'राजू चाचा' में नजर आए थे। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इससे जुड़ा एक किस्सा है। एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया था, 'जॉनी भाई उस फिल्म ('राजू चाचा') में थे। उन्होंने कहा था कि नुकसान बहुत हो गया है, मुझे पैसे मत दो, पर हमने उन्हें पैसे दिए। फिर हम उनके पास 'ऑल द बेस्ट' के लिए गए। 'ऑल द बेस्ट' उन्होंने सुनी और कहा कि एक शर्त पर यह फिल्म करूंगा कि मैं इस फिल्म के लिए एक पैसा नहीं लूंगा। उन्होंने पैसा नहीं लिया'। साल 2009 में आई 'ऑल द बेस्ट' सेमी हिट रही थी। दरअसल, 'राजू चाचा' और 'ऑल द बेस्ट' दोनों के प्रोड्यूसर अजय देवगन थे। ऐसे में जॉनी लीवर ने कहा कि 'यार तब तुम लोगों का नुकसान हुआ था। फिर भी मुझे पैसे दिए थे। 'ऑल द बेस्ट' के भी प्रोड्यूसर अजय हैं। मैं पैसे नहीं लूंगा'। अजय देवगन के मुताबिक, जॉनी लीवर ईश्वर से कनेक्टेड रहते हैं।

Johnny Lever Birthday: Johnny Lever Birthday: Know About Comedy King Of Bollywood Movies Career Life Struggle
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

कभी शाहरुख खान से ज्यादा लोकप्रिय थे जॉनी
एक बार एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने शाहरुख खान के बारे में बात की और उन्हें मेहनती बताते हुए तारीफ की। रणवीर अलाहाबादिया के साथ बातचीत में जॉनी लीवर ने 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' के दौर की बात करते हुए कहा कि वो उस दौरान शाहरुख खान से भी ज्यादा मशहूर थे। उन्होंने बताया कि 'बाजीगर' से पहले शाहरुख 'राजू बन गया जेंटलमैन' जैसी फिल्मों में दिख चुके थे, लेकिन वे उस दौर में शाहरुख से ज्यादा लोकप्रिय थे। जॉनी ने मुताबिक, 'जब 'बाजीगर' बन रही थी, उस दौरान लोग मुझे शाहरुख खान से ज्यादा पहचानते थे। तब मैं स्टार था और शाहरुख खान उभर ही रहे थे'। जॉनी लीवर ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान जैसा मेहनती नहीं देखा है। उस दौर में शाहरुख को डांस और एक्शन सीन में दिक्कत होती थी, इसके बावजूद उन्होंने इसे चैलेंज की तरह लिया और खुद में सुधार किया। मेहनत के दम पर शाहरुख ने खुद निखारा है और उन्हें उसका फल भी मिला'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed