फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Johnny Depp eased Eric Dane financial burdens before his death from ALS provided rent free Los Angeles home

जॉनी डेप ने एरिक डेन के आखिरी दिनों में बढ़ाया था मदद का हाथ, आर्थिक बोझ कम करने को अपने घर में दी थी पनाह

Sat, 21 Feb 2026 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Feb 2026 11:46 AM IST
सार

Johnny Depp Supported Late Eric Dane: मेडिकल ड्रामा ‘ग्रेज एनाटॉमी’ के अपने किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता एरिक डेन नहीं रहे। 53 साल की उम्र में 19 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एरिक के आखिरी दिनों में हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप ने उनकी मदद की थी।

विज्ञापन
Johnny Depp eased Eric Dane financial burdens before his death from ALS provided rent free Los Angeles home
एरिक डेन-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता एरिक डेन का बीते 19 फरवरी को निधन हो गया। आखिरी दिनों में उनके आर्थिक बोझ को कम करने में लोकप्रिय हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप ने उनकी मदद की थी। जॉनी डेप ने दिवंगत एक्टर एरिक डेन को उनके आखिरी महीनों में लॉस एंजिल्स में किराए मुक्त घर दिया था। एरिक एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस से पीड़ित थे। इस बीमारी का शिकार होने की जानकारी देने के महज दस महीने बाद एरिक ने 53 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी।

विज्ञापन


जॉनी डेप ने की थी एरिक की मदद
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्टर जॉनी डेप ने चुपचाप दरियादिली दिखाते हुए दिवंगत एक्टर एरिक डेन को लॉस एंजिल्स में अपनी एक प्रॉपर्टी में रहने की जगह दी, जिससे वे पैसे और सेहत की दिक्कतों से जूझते हुए बिना किराए के रह सके। जॉनी डेप और एरिक डेन कई साल पहले आपसी जान-पहचान की वजह से करीब आए थे। एरिक के मुश्किल वक्त में जॉनी डेप मदद को आगे आए। उन्होंने एरिक के आखिरी महीनों में उन्हें अपने घर में पनाह देने की पेशकश की थी। पेज सिक्स ने एक सोर्स के हवाले से बताया कि जॉनी डेप मदद करना चाहते थे, ताकि बीमारी से लड़ते समय एरिक को किसी और चीज की चिंता न करनी पड़े।

विज्ञापन

किस बीमारी से पीड़ित थे एरिक डेन
रिपोर्ट के अनुसार, 'एरिक आखिरी दिनों में जॉनी के एक घर में बिना किराए के रह रहे थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'जॉनी पैसे का बोझ कम करने के लिए जो कुछ भी कर सकते थे, वह करना चाहते थे'। बता दें कि एरिक, एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस से जूझ रहे थे, जो एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है। यह धीरे-धीरे मांसपेशियों को पैरालाइज कर देती है। 

‘ये मैं नहीं हूं’, व्हाट्सएप पर आयशा खान के नाम से चल रहा फ्रॉड; अब एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई; की ये अपील

ग्रेज एनाटॉमी ने दिलाई एरिक को पहचान
बता दें कि शोंडा राइम्स के हिट मेडिकल ड्रामा ग्रेज एनाटॉमी ने एरिक डेन को जल्द ही दर्शकों का चहेता बना दिया। वो पहली बार पैट्रिक डेम्पसी द्वारा अभिनीत डॉ. डेरेक शेफर्ड के करीबी दोस्त से प्रतिद्वंद्वी बने किरदार में नजर आए थे। दूसरे सीजन में एक कैमियो भूमिका निभाने के बाद, तीसरे सीजन में वो मुख्य कलाकार के रूप में नजर आए। जहां उनका तौलिया लपेटे हुए एंट्री सीन शो के सबसे चर्चित सीन में से एक है। डेन 2012 में सीजन 9 तक सीरीज का एक अहम हिस्सा रहे। इसके बाद 2021 में वो एक बार फिर कैमियो में नजर आए थे। इसके अलावा डेन ने ‘एक्स-मेन: द लास्ट स्टैंड’ और ‘मार्ली एंड मी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। वर्षों से उन्होंने टेलीविजन और सिनेमा दोनों क्षेत्रों में एक शानदार करियर बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed