फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Fame Ayesha Khan Warns Fans About Imposter Contacting People On WhatsApp Pretending To Be Her

‘ये मैं नहीं हूं’, व्हाट्सएप पर आयशा खान के नाम से चल रहा फ्रॉड; अब एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई; की ये अपील

Sat, 21 Feb 2026 10:39 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 10:39 AM IST
सार

Ayesha Khan: आयशा खान ने अपने नाम से व्हाट्सएप पर चल रहे फ्रॉड को लेकर लोगों को सतर्क किया है। जानिए व्हाट्सएप पर आयशा को लेकर क्या फ्रॉड चल रहा है…

विज्ञापन
Dhurandhar Fame Ayesha Khan Warns Fans About Imposter Contacting People On WhatsApp Pretending To Be Her
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@ayeshaakhan_official

विस्तार

‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से मशूर हुईं अभिनेत्री आयशा खान लगातार किसी न किसी बहाने से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अभिनेत्री के नाम पर धोखेबाजी का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है। नौबत यहां तक हो गई कि एक्ट्रेस को खुद आगे आकर इस मामले पर स्पष्टीकरण देना पड़ा। अभिनेत्री ने स्टोरी साझा कर लोगों से कहा कि यह मैं नहीं हूं।

विज्ञापन

आयशा ने साझा की स्टोरी
व्हाट्सएप पर अभिनेत्री आयशा खान बनकर फ्रॉड किया जा रहा है। उनकी प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज किए जा रहे हैं। अब इस धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस खुद सामने आईं और लोगों को आगाह किया है कि ये मैं नहीं हूं। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट और नंबर शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने लिखा, ‘यह मैं नहीं हूं। कृपया उनसे संपर्क न करें।’

विज्ञापन


श्रिया सरन भी इस मामले में दे चुकी हैं सफाई
आयशा व्हाट्सएप पर नकली प्रोफाइल पाने वाली पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। कुछ महीने पहले 'दृश्यम' फेम अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी एक नकली प्रोफाइल का पर्दाफाश किया था, जो उनका नंबर बताकर लोगों से संपर्क कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)




उन्होंने पोस्ट किया था, ‘यह बेवकूफ कौन है? कृपया लोगों को मैसेज करना और समय बर्बाद करना बंद करें। दुर्भाग्य से यह अजीब है। मुझे लोगों का समय बर्बाद करने का बुरा लग रहा है। यह मैं नहीं हूं। यह मेरा नंबर नहीं है।

वैसे, अच्छी बात यह है कि यह घटिया इंसान उन लोगों से संपर्क कर रहा है, जिनकी मैं तारीफ करती हूं और जिनके साथ काम करना चाहती हूं। आप अपना समय इसमें क्यों बर्बाद कर रहे हैं? अपनी जिंदगी जियो, किसी के नकली प्रोफाइल के चक्कर में मत पड़ो।’

 

 

Dhurandhar Fame Ayesha Khan Warns Fans About Imposter Contacting People On WhatsApp Pretending To Be Her
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official
इस फिल्म में नजर आ सकती हैं आयशा
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आई थीं। इसमें कपिल शर्मा प्रमुख भूमिका में थे। इससे पहले उन्हें 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में देखा गया था। जहां उनके डांस मूव्स ने सबका ध्यान खींचा था। अब ऐसी खबरें हैं कि आयशा 'भागम भाग 2' में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed