{"_id":"5bbdb327867a55281551d0b1","slug":"john-abraham-want-to-work-with-ileana-d-cruz-left-sonakshi-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलियाना के लिए जॉन ने सोनाक्षी को छोड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलियाना के लिए जॉन ने सोनाक्षी को छोड़ा
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर है कि अनीस बज्मी की नई फिल्म में जॉन इब्राहिम के साथ इलियाना डिक्रूज को साइन किया गया है। पहले हीरोइन का रोल सोनाक्षी सिन्हा को देने की बात हुई थी। एक सूत्र की मानें तो फिल्म में दो मेल लीड होंगे तो वहीं फिल्म में इलियाना अकेली फीमेल एक्ट्रेस होगीं। अनीस ने इलियाना की फिल्म मुबारका 2017 में उनकी बढ़िया कॉमिक टाइमिंग देख कर उनको सेलेक्ट किया है क्योंकि यह एक कॉमिक रोल होगा।
विज्ञापन
ऐसे में यह पहला बार है जब इलियाना जॉन एक साथ एक फिल्म में काम करेंगे। फिल्म के दूसरे मेल लीड के लिए संजय दत्त और अभिषेक बच्चन के नामों के बारे में सोचा जा रहा है लेकिन इस रोल के लिए अनिल कपूर पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले भी अनिल जॉन के साथ फिल्म वैलकम बैक 2015 में काम कर चुके है। अगर इस रोल के लिए अनिल कपूर का नाम फाइनल होता है तो एक बार फिर दर्शकों के इनकी कॉमिक जोड़ी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो पहले इस फिल्म का नाम साढ़े साती रखा गया था जिसको बाद में बदल कर पागलपंती कर दिया गया है लेकिन एक सूत्र के मुताबिकए अनीस इन दोनों नामों से खुश नहीं हैं इसलिए वो इस फिल्म को एक नया नाम देना चाहते हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला समय ही बता सकता है।
विज्ञापन