फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jiya khan, rabiya khan, sooraj pancholi

जिया की मौत के मामले में फिर आया नया मोड़!

Thu, 21 Nov 2013 12:47 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
jiya khan, rabiya khan, sooraj pancholi

जिया खान की मौत का मामला फिर नए मोड़ पर जा पंहुचा है। नया मोड़ जिया के नाखून से मिले सबूत से आया है।

विज्ञापन

 

जिया खान की मौत की गुत्‍थी दिन-ब-दिन उलझती ही जा रही है। मामले में आए दिन नए मोड़ आ रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि जिया खान के नाखून में जो मांस के टुकड़े मिले थे वो खुद जिया खान के ही थे।

 

इससे ये केस अब हत्या या आत्महत्या के बीच उलझता ही जा रहा है। सूत्रों के मुताबित फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट में ये तथ्य उजागर हुआ है कि जिया के नाखून से प्राप्त मांस का टुकड़ा जिया खान का ही है।

विज्ञापन
 

हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। गौरतलब है कि मामले में नया मोड़ तब आया था जब जिया की मां ने जिया के आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की आशंका जताते हुए मामले की दोबारा जांच करने का अनुरोध किया था। जिसे कोर्ट ने मान भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिया के नाखून से मांस के टुकड़े और कपड़ा पर खून के धब्बे मिलने की बात सामने आई। जिससे जिया की मां के दावे को भी एक सहारा मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed