फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jisshu Sengupta tweeted about Victor Banerjee Dead Rumour and the fake Facebook page

फेक थी विक्टर बनर्जी के निधन की खबर, इस एक्टर के फर्जी अकाउंट से फैला था ये झूठ

Mon, 24 Jun 2019 06:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 24 Jun 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Jisshu Sengupta tweeted about Victor Banerjee Dead Rumour and the fake Facebook page
विक्टर बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आई हिंदी और बांग्ला सिनेमा के मशहूर अभिनेता विक्टर बनर्जी के निधन की खबर फेक साबित हुई है। दरअसल बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता जीशु सेनगुप्ता के नाम से से बने फेसबुक अकाउंट से बनर्जी के निधन की खबर को पोस्ट किया गया था। जिसके बाद ये खबर वायरल होने लगी थी, वहीं इस मामले में नया ट्विस्ट आया है।

विज्ञापन


दरअसल जीशु सेनगुप्ता ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि यह मौत की अफवाह उन्होंने नहीं फैलाई है और जिस फेसबुक पेज से यह शेयर की गई है उसका उनसे कोई लेना देना नहीं है। फर्जी अकाउंट की फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- ये मैं नहीं हूं। ये फर्जी अकाउंट है। कृपया कर सोशल मीडिया पर बनाए गए अकाउंट्स जो मेरे नाम से वेरिफाइड नहीं हैं, द्वारा लिखी गई किसी भी चीज पर यकीन ना करें।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि विक्टर बनर्जी के निधन की खबर फैलते ही बांग्ला फिल्मों से जुड़े कुछ कलाकारों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि भी अर्पित कर दी थी। इसके साथ ही विक्टर के परिजन भी हैरान थे। वहीं बनर्जी ने मीडिया के सामने आकर बताया था कि वो ठीक हैं और सही सलामत हैं। विक्टर की बेटी ने भी इस मामले में बताया कि उनके पिता ठीक हैं और फिल्म के शूट में बिजी हैं।





विक्टर बनर्जी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बर्फी, तारा रम पम, गुंडे, भूत सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी अगली फिल्म कंचनजंगा (असम भाषा में) है। हिंदी के अलावा उन्होंने कई अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed