फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jimmy Shergill talk about his upcoming web series rangbaaz phir se

'फिर से' लेकर लौट रहे हैं रंगबाज, करेंगे बड़ा धमाका

Tue, 17 Dec 2019 09:47 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 17 Dec 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Jimmy Shergill talk about his upcoming web series rangbaaz phir se
rangbaaz phir se - फोटो : amar ujala mumbai

रंगबाज का पहला सीजन हिट होने के बाद सीरीज के निर्माता फिर से रंगबाजी करने लौट रहे हैं। सीजन का नया टाइटल 'रंगबाज फिर से' है। यह सीजन राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है। नई कहानी के साथ इस सीजन के सभी कलाकार भी नए सिरे से लिये गए। 

विज्ञापन


मंगलवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें सीरीज से जुड़े सभी कलाकारों ने शिरकत की। सभी अभिनेताओं ने सीरीज में निभा रहे अपने-अपने किरदारों के बारे में मीडिया को अवगत कराया। साथ ही शूटिंग के दौरान सेट पर हुए कुछ मजेदार किस्से और घटनाएं भी कलाकारों ने साझा कीं। उन्होंने बताया कि यह सीजन पिछले से भी ज्यादा धमाकेदार और मजेदार होगा। हमें विश्वास है कि लोग इसे जरूर पसंद करेंगे। 
विज्ञापन


कहानी में मुख्य किरदार निभा रहे जिमी शेरगिल बताते हैं, 'इस सीरीज में मेरा किरदार अमर पाल का है। जिसके ऊपर इसकी कहानी है। वह अपराधी पैदा नहीं हुआ है। वह पढ़ने में बहुत होशियार होता है और स्टेट का टॉपर होता है। लेकिन सिस्टम उसके साथ कुछ ऐसा कर देता है जिसके बाद वह हथियार उठाने पर मजबूर हो जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Jimmy Shergill talk about his upcoming web series rangbaaz phir se
rangbaaz phir se - फोटो : amar ujala mumbai

सीरीज में गैंगस्टर का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'जैसा कि रंगबाज का थीम है, मैं एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहा हूं। मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हूं और यह कहानी राजस्थान की है। इसलिए मुझे भाषा पर बहुत काम करना पड़ा। ये मेरे लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। यह मेरी पहली वेब सीरीज है इसलिए मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं।'

सीरीज के मुख्य किरदारों में से एक हर्ष छाया बताते हैं कि उनके किरदार का नाम सुंदर सिंह है और वह एक राजनीतिज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे। वह आगे कहते हैं, 'मैं एक जुगाड़ू किस्म का चरित्र हूं जो लोगों के काम कैसे भी पूरे करने की कोशिश करता है। अपनी पार्टी को आगे लाने के लिए और उसे जिताने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। आशा है कि लोगों को मेरा यह रूप पसंद आएगा।'

इसके पहले सीजन ने बहुत वाहवाहियां बटोरीं थी। उसकी कहानी गोरखपुर के एक बहुत बड़े रंगबाज से प्रेरित थी। उस सीजन में शाकिब सलीम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

पढ़ें: फिल्म 'राजी' के लेखक का आरोप, 'मेरी कहानी के साथ खिलवाड़ हुआ है'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed