फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jersey: Shahid Kapoor reduced his fees to ensure a theatrical release of film jersey

Jersey: 'जर्सी' की रिलीज टली तो शाहिद कपूर ने घटा दी फीस, ओटीटी को लेकर कही ये बात

Thu, 30 Dec 2021 11:05 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Dec 2021 11:05 AM IST
सार

31 दिसंबर को शाहिद कपूर स्टारर ‘जर्सी’ थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलाें की वजह से फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jersey: Shahid Kapoor reduced his fees to ensure a theatrical release of film jersey
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण देश में लॉकडाउन की स्थिति पैदा हो रही है। कहीं थिएटर्स को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, तो कहीं 50 फीसदी क्षमता के साथ उन्हें संचालित करने की अनुमति दी गई है। ऐसे में कई प्रोड्यूर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। वहीं कुछ ने अपनी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 'जर्सी'?

31 दिसंबर को शाहिद कपूर स्टारर ‘जर्सी’ रिलीज होने वाली थी। लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। अब मेकर्स इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभिनेता शाहिद कपूर इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। यही कारण है कि अभिनेता ने अपनी फीस में कटौती करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद ने इतनी फीस घटाने का लिया फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स 31 दिसंबर को फिल्म ‘जर्सी’ का सीधे डिजिटल प्रीमियर करने के लिए एक बड़ी राशि देने के लिए तैयार था। लेकिन शाहिद कपूर ने फिल्म ऐसा नहीं होने दिया। जर्सी को सिनेमाघरों में लाने के लिए अभिनेता ने अपनी फीस में से 5 करोड़ रुपये घटाने का वादा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहिद कपूर फिल्म जर्सी के लिए 31 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे। लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में लाने के लिए शाहिद ने यह वादा किया है कि अगर बजट पर 5 करोड़ का असर होता है, तो वे अपनी फीस में से 5 करोड़ घटा देंगे। यदि 10 करोड़ का फर्क पड़ता है, तो वे 10 करोड़ रुपये तक घटाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed