फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jeremy Renner: On 52nd Birthday Shared Pictures with medical staff from hospital And says thanks

Jeremy Renner: मार्वल फेम जेरेमी रेनर ने अस्पताल में मनाया जन्मदिन, फैंस के लिए जारी किया हेल्थ अपडेट

Sat, 07 Jan 2023 04:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 07 Jan 2023 04:37 PM IST
सार

हॉलीवुड के मशहूर और मार्वल फेम एक्टर जेरेमी रेनर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। और उन्होंने अपना यह जन्मदिन अस्पताल के पूरे स्टाफ साथ मनाया।

विज्ञापन
Jeremy Renner: On 52nd Birthday Shared Pictures with medical staff from hospital And says thanks
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल फेम एक्टर जेरेमी रेनर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस बार वे अपना बर्थडे फैंस और दोस्तों के साथ किसी होटल में नहीं मना पाए। बता दें कि वे बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल बीते दिनों जेरेमी एक बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर हेल्थ रिपोर्ट फैंस के साथ साझा की। जेरेमी ने अस्पताल स्टाफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'इस जर्नी को शुरू करने के लिए फेमस मेडिकल आईसीयू टीम को थैंक्यू'।

विज्ञापन

बता दें कि जब से जेरेमी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तब से लगातार वह अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हादसे के बाद एक्टर ने यह तीसरी तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा की है। इससे पहले एक्टर ने होश में आने के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया था। जिसमें अभिनेता ने उन सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया था जो उनके लिए लगातार सलामती की दुआ कर रहे थे। 3 दिसंबर को भी जेरेमी ने अपनी हेल्थ रिपोर्ट लोगों के साथ शेयर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेरेमी रेनर हॉलीवुड के काफी पॉपुलर एक्टर हैं। उन्हें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स, एवेंजर्स, और वेब सीरीज ‘हॉकआई’ के लिए जाना जाता है। पूरी दुनिया में उनके फैन बेस है, उनके चाहने वाले उनके जल्दी सही होने की दुआ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रेनर जल्द 'मेयर ऑफ किंग्सटाउन' के दूसरे सीजन में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का प्रीमियर 15 जनवरी को पैरामाउंट+ पर होगा।

यह भी पढ़ें: सफाई पर हुई लड़ाई का खमियाजा भुगतेंगे एमसी स्टैन-अर्चना? सलमान भड़ककर बोले- तुम खैरात में आई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed