फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jeetendra Birthday From Remakes to Stardom The Untold Story of Bollywood Jumping Jack

Jeetendra Birthday: रीमेक फिल्मों से बॉलीवुड में छाए जितेंद्र, जिंदगी से जुड़े ये किस्से हैं बेहद दिलचस्प

Mon, 07 Apr 2025 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Apr 2025 07:00 AM IST
सार

Jeetendra: जितेंद्र आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों के साथ उनकी निजी जिंदगी भी कापी रोचक रही है। उनके बर्थडे पर आपको अभिनेता से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Jeetendra Birthday From Remakes to Stardom The Untold Story of Bollywood Jumping Jack
जितेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेताओं में जितेंद्र का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। 7 अप्रैल, 1942 को अमृतसर, पंजाब में जन्म लेने वाले इस अभिनेता का असली नाम रवि कपूर है। उन्हें अपने उर्जावान डांस बॉलीवुड में 'जंपिंग जैक' नाम से जाना गया। जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की थी। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे  जुड़ी कुछ खास बातें औऱ किस्से...

विज्ञापन

Manoj Kumar: मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में भावुक दिखा परिवार, आमिर खान-जया बच्चन समेत पहुंचे ये सितारे

विज्ञापन

Jeetendra Birthday From Remakes to Stardom The Untold Story of Bollywood Jumping Jack
जितेंद्र - फोटो : एक्स
निजी जिंदगी भी फिल्मों की तरह रही रोचक

जितेंद्र ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया हैं, जिनमें से कई सुपरहिट रहीं। विशेष रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों के रीमेक ने उनके करियर में चार चांद लगाए। फिल्मों की तरह जितेंद्र की निजी जिंदगी भी उतनी ही रोचक रही है। उनकी शादी शोभा कपूर से हुई, जिन्होंने जीवन के हर कदम में उनका पूरा साथ दिया। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, जिनका नाम एकता कपूर और तुषार कपूर है। एकता एक सफल टीवी और फिल्म निर्माता हैं। वहीं, तुषार कपूर अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। 
Kareena Kapoor: भाभी करीना कपूर के साथ सोहा अली खान ने किया लंच, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट

जितेंद्र से जुड़े ये किस्से जानते हैं?

जब जया प्रदा और श्रीदेवी को किया एक ही कमरे में बंद

जितेंद्र के जिंदगी से जुड़े कई किस्से काफी दिलचस्प है। इन्हीं में एक किस्सा फिल्म 'मकसद' की शूटिंग के दौरान का भी है। इस फिल्म के सेट पर जितेंद्र और राजेश खन्ना ने मिलकर ने एक अनोखा कदम उठाया था। उस समय जया प्रदा और श्रीदेवी के बीच तनाव की खबरें थीं और दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं। जितेंद्र और राजेश ने दोनों के बीच स्थिति को सामान्य करने के लिए उन्हें एक ही मेकअप रूम में एक घंटे के लिए बंद कर दिया, ताकि वे अपनी गलतफहमियां दूर करें। लेकिन जब कमरा खोला गया तो दोनों ने एक-दूसरे की तरफ पीठ कर रखी थी और एक शब्द भी नहीं बोला था। हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच का तनाव कम होता चला गया।

विज्ञापन

बचपन में धड़का शोभा के लिए जितेंद्र का दिल

हिंदी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के दौरान जितेंद्र शोभा कपूर को अपना दिल दे बैठे थे। उस समय शोभा की उम्र महज 14 साल थी। कहा जाता है कि शोभा उस समय ब्रिटिश एयरवेज में काम करती थीं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर विदेश में ही रहना पड़ता था। फिल्मों में सफलता मिलने के बाद दोनों की शादी साल1973 में फिक्स हुई, लेकिन जितेंद्र के बीमार पड़ने की वजह से इस शादी को टाल दिया गया। 

होते-होते रह गई जितेंद्र-हेमा मालिनी की शादी

1970 के दशक में जितेंद्र और हेमा मालिनी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। कहा जाता है कि फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। जब यह बात जितेंद्र की उस समय गर्लफ्रेंड रहीं शोभा कपूर को पता चली तो उन्होंने इसकी जानकारी धर्मेद्र को दी। फिर क्या था, शादी के वेन्यू में पहुंचकर धर्मेंद्र ने इस शादी को रुकवा दिया। बाद में, जितेंद्र की जिंदगी में शोभा वापस आईं और दोनों ने 18 अक्तूबर 1974 में शादी कर ली।



अभिनय से फैंस पर छोड़ी गहरी छाप

जितेंद्र की जिंदगी एक ऐसी खुली किताब की तरह है, जिसमें हर पन्ने पर रोमांच, रोमांस और रंगीनियां बिखरी हैं। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा हैं। एक सितारे के रूप में उन्होंने आसमान को छुआ तो वहीं, एक इंसान के रूप में वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed