{"_id":"66f3a3f3ff85246cc505e112","slug":"jayam-ravi-lodged-fir-against-wife-aarti-accused-of-being-thrown-out-of-the-house-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jayam Ravi: सोशल मीडिया से पत्नी आरती की फोटो हटाने के बाद दर्ज कराई एफआईआर, लगाया घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jayam Ravi: सोशल मीडिया से पत्नी आरती की फोटो हटाने के बाद दर्ज कराई एफआईआर, लगाया घर से निकालने का आरोप
Wed, 25 Sep 2024 11:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:27 AM IST
सार
तमिल अभिनेता जयम रवि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्नी आरती से तलाक का एलान किया था। इसके बाद से वे चर्चा में ही हैं। जयम ने अब सोशल मीडिया पर पत्नी संग तस्वीरें भी हटा दी हैं। साथ ही मीडिया रिपोर्ट पर दावा किया जा रहा है कि आरती के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन
जयम रवि और आरती रवि
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
तमिल अभिनेता जयम रवि और उनकी पत्नी आरती के तलाक की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। जयम रवि ने सोशल मीडिया पर पत्नी आरती से तलाक का एलान किया था। इसके बाद अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पत्नी की सभी फोटो भी हटा दी हैं। जयम रवि ने फोटो हटाने के बाद पत्नी आरती के खिलाफ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज की है।
विज्ञापन
जयम रवि
- फोटो : इंस्टाग्राम @ jayamravi_official
पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
अभिनेता जयम रवि ने पत्नी आरती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पत्नी आरती ने जयम रवि को उनके ही घर से निकाल दिया था। जयम ने ये रिपोर्ट अड्यार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है। खबरों की मानें तो ईसीआर रोड पर स्थित अपने घर से अपना सामान वापस पाने के लिए अभिनेता ने पुलिस अधिकारियों की मदद भी मांगी थी।

तलाक की वजह अभी तक साफ नहीं
जयम रवि और आरती के तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दोनों तलाक क्यों ले रहे हैं इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इस बीच जयम रवि के सिंगर केनिशा फ्रांसिस से अफेयर को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस पर अभिनेता जयम ने चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक होने के नाते वह सिंगर केनिशा से मिल रहे थे, ऐसे किसी का भी नाम घसीटना ठीक नहीं है।

- फोटो : इंस्टाग्राम
जयम रवि ने कही थी ये बात
हाल ही में एक बातचीत के दौरान जयम रवि ने कहा, 'जब लोग मेरी उस छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं, जिसे मैंने सालों की मेहनत और स्क्रिप्ट के चयन के जरिए बनाया है, तो मैं बस हंस सकता हूं। मेरा नाम खराब करना आसान नहीं है। अगर आप सोच सकते हैं कि घोषणा के साथ ही पूरी बात सामने आ गई, तो ऐसा नहीं है'।