{"_id":"66f3934ae83ac1b5b00dfe81","slug":"aishwarya-rai-returned-from-paris-fashion-week-seen-at-airport-with-her-daughter-aaradhya-bachchan-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक से लौटीं ऐश्वर्या राय, बेटी संग एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं अभिनेत्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक से लौटीं ऐश्वर्या राय, बेटी संग एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं अभिनेत्री
Wed, 25 Sep 2024 10:53 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:53 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पैरिस फैशन वीक से लौटकर मुंबई आ गई हैं। वह एयरपोर्ट पर अपनी ट्रैवल पार्टनर और बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखीं।
विज्ञापन
आराध्या बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कई इंटरनेशनल फिल्म और फैशन इवेंट्स में शामिल होती रहती हैं। पैरिस फैशन वीक से भी उनकी कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे हॉलीवुड सितारों से बात करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या अब पैरिस फैशन वीक में शामिल होकर मुंबई वापस आ गई हैं। वह एयरपोर्ट पर अपनी ट्रैवल पार्टनर और बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखीं।
बेटी आराध्या संग नजर आईं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या अपनी ट्रैवल पार्टनर आराध्या बच्चन के साथ पैरिस फैशन वीक में पहुंची थीं। वापसी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर भी वह अपनी बेटी आराध्या के साथ बाहर आती दिखाई दीं। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन एयरपोर्ट से निकलते हुए काफी खुश दिख रही थीं। दोनों ने काले कपड़े पहने हुए थे। आराथ्या ने पांडा स्वेटशर्ट पहना था। साथ में सफेद जूते पहने थे। वहीं, ऐश्वर्या काले सूट के साथ काले जूते पहने हुए थीं। लुक को और अच्छा करने के लिए उन्होंने ब्लैक हैंड बैक भी कैरी किया था।
विज्ञापन
रेड बैलून हेम ड्रेस में नजर आईं ऐश्वर्या
पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कलर बैलून हेम ड्रेस पहनीं थी। इस ड्रेस के लिए प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। इस लुक को देखकर ऐश्वर्या के प्रशंसकों को उनका मिस वर्ल्ड का पुराना अवतार याद आ गया। कुछ प्रशंसकों की ओर से ऐश्वर्या को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। SIIMA 2024 में पहुंची थी मां-बेटी की जोड़ी
इससे पहले ऐश्वर्या और आराध्या दुबई के अवॉर्ड शो SIIMA 2024 में नजर आईं थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस अवॉर्ड शो में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भी आराध्या काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने शिव राज कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद प्रशंसकों ने आराध्या के संस्कारों और परवरिश की तारीफ की।