DPIFF Awards: पुरस्कार जीतने के बाद एटली ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट, खास अंदाज में की किंग खान की तारीफ
फिल्म जवान में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इसका निर्देशक एटली ने किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटली को हाल ही में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसे जीतने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है।
एक्स पर साझा की गई पोस्ट में एटली ने शाहरुख खान को धन्यवाद देते हुए उनकी जमकर तारीफ की। निर्देशक ने लिखा, “दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स के लिए धन्यवाद। शाहरुख सर, मैं आपका बहुत आभारी हूं। आप प्रेरणा के निरंतर स्रोत हैं। आपने मुझे हमेशा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया है।" साथ ही, इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया है।
Ameesha Patel: 'गदर 2' स्टार अमीषा के लिए ऋतिक हैं बेहद खास, बोलीं - उन्हें 'ग्रीक गॉड' का टैग मैंने दिया था
Thank you Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards #jawan
— atlee (@Atlee_dir) February 21, 2024
Thank you so much! I'm incredibly grateful to you @iamsrk sir. You are a constant source of inspiration, always motivating me to surpass my dreams sir
Thanks to @RedChilliesEnt
@gaurikhan Mam… pic.twitter.com/MHjL7gsCqE
डीपीआईएफएफ 2024 में नयनतारा को मोस्ट वर्सटाइल एक्ट्रेस और शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों को जवान के लिए यह सम्मान दिया गया। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा को एनिमल के लिए बेस्ट डायरेक्टर का चुना गया।
Sonam Kapoor: पिता अनिल की फिटनेस का गुणगान करती दिखीं सोनम, बोलीं- वे शराब-सिगरेट को हाथ नहीं लगाते
फिल्म जवान में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। यह शाहरुख खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, जवान की 2023 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म भी थी। इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,140 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
Ameesha Patel: अमीषा को याद आई धर्मेंद्र की भविष्यवाणी, बोलीं - जब भी पटेल और देओल साथ आएंगे इतिहास बनेगा