फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taali actor Ankur Bhatia reveals he lost chanc to work in Gadar 2 says I would have loved to be part of Film

Ankur Bhatia: अंकुर भाटिया को'गदर 2'में काम करने का मिला था मौका, इस वजह से हाथ से गंवा दी फिल्म

Sat, 09 Sep 2023 10:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Sep 2023 10:12 AM IST
सार

'ताली' फेम एक्टर अंकुर भाटिया ने हाल ही में खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म 'गदर 2' में काम करने का ऑफर मिला था। 

विज्ञापन
Taali actor Ankur Bhatia reveals he lost chanc to work in Gadar 2 says I would have loved to be part of Film
अंकुर भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा और सिमरत कौर जैसे सितारों से सजी 'गदर 2' ने सिनेमाघरों पर जमकर बवाल काटा है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ने कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'गदर 2' जैसी फिल्म में एक्टर अंकुर भाटिया को भी काम करने का मौका मिला था। लेकिन, वह हाथ आया यह मौका गंवा बैठे। अब हाल ही में उन्होंने इस पर अफसोस जताया है। 
विज्ञापन


मिला था सेना के अधिकारी का रोल
'ताली' फेम एक्टर अंकुर भाटिया ने हाल ही में खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म 'गदर 2' में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन, वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाए। इसकी वजह भी उन्होंने बताई। अंकुर ने खुलासा किया कि उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मौका उनके हाथ से निकल गया। अंकुर ने कहा, 'मुझे भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका मिली थी। निर्देशक अनिल शर्मा से मेरी मीटिंग भी हुई और सबकुछ फाइनल हो गया।'
विज्ञापन

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने जताई कार्तिक और रणवीर संग काम करने की इच्छा, गोविंदा की तारीफ में कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


किस्मत को लेकर कही यह बात
अंकुर ने आगे बताया, 'जब फाइनली फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो मैंने कोई दूसरा प्रोजेक्ट हाथ में ले लिया। इस वजह से सनी देओल की फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाया।' अंकुर ने आगे कहा, 'गदर 2 जैसी फिल्म का हिस्सा बनना मुझे अच्छा लगता। अब देखता हूं तो इसने अपार सफलता हासिल की है। कितना अच्छा होता कि यह मेरे पोर्टफोलियो में जुड़ता, लेकिन यह सब किस्मत की बात है। यह देखना भी मजेदार है कि किस्मत किस तरह काम करती है।'
Bollywood Actors: बॉलीवुड के इन सितारों को मिल चुका है घमंडी होने का टैग, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

मिला सनी देओल से मुलाकात का मौका
अंकुर ने आगे कहा, 'गदर 2 की पूरी टीम के लिए मैं बेहद खुश हूं। लोग वर्षों से गदर के इस सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। जब यह रिलीज हुई तो दर्शकों ने इस पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी'।  अंकुर ने आगे कहा कि उन्हें सनी देओल बेहद पसंद हैं। 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी के दौरान उन्हें सनी से मिलने का मौका मिला।
Jawan: 'जवान' को मिले बेशुमार प्यार पर खुशी से झूम रहे शाहरुख खान, फैंस को धन्यवाद कर बोले- मैं वापस आऊंगा...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed